UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 6 संक्रामक रोग एवं उनकी रोकथाम

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 6 संक्रामक रोग एवं

उनकी रोकथाम

संक्रामक रोग एवं उनकी रोकथाम अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न १.
महामारी किसे कहते हैं? इसके तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर: जब एक क्षेत्र में बहुत से लोग एक ही रोग से ग्रसित हो जाते हैं तो इसे महामारी कहते हैं, जैसे- हैजा, मलेरिया, प्लेग।

प्रश्न २.
संक्रामक रोग किन-किन माध्यमों से फैलते हैं?
उत्तर:
संक्रामक रोग संपर्क, दूषित हवा, दूषित जल, दूषित भोजन, मच्छर, मक्खी आदि के द्वारा फैलते हैं।

प्रश्न ३.
दूषित जल तथा भोजन से फैलने वाले दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हैजा और पेचिश।

प्रश्न ४.
जीवन रक्षक घोल (ओ०आर०एस०) का प्रयोग कब किया जाता है?
उत्तर:
उल्टी और दस्त होने पर।

प्रश्न ५.
निम्नलिखित कथनों में सही के आगे (✓) तथा गलत के आगे (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –

  • घर की सफाई के पश्चात कूड़ा-करकट सड़क पर फेंकना चाहिए। (✗)
  • खाने से पहले और बाद में हाथ धो लेना चाहिए। (✓)
  • सड़क पर नहीं थूकना चाहिए। (✓)
  • हैजा सम्पर्क द्वारा फैलने वाला संक्रामक रोग है। (✗)
  • मलेरिया नर मच्छर के द्वारा फैलता है। (✗)
  • मिठाई पर मक्खियों के बैठने से कोई नुकसान नहीं होता है। (✗)

प्रश्न ६.
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए (सही विकल्प चुनकर) –
(क) प्रदूषित भोजन अथवा जल ग्रहण करने से हो सकता है।
चेचक
तपेदिक
खसरा
पीलिया व पेचिश (✓)

(ख) हैजा फैलता है।
कुत्ते के काटने से
मक्खी द्वारा   (✓)
मच्छर द्वारा
रोगी को छूने से

प्रश्न ७.
किन्हीं चार रोगों के नाम लिखिए, जिनके संक्रमण से बचने के लिए बचपन में टीके लगवाना आवश्यक होता है?
उत्तर:
खसरा, चेचक, काली खाँसी, टिटनेस।

प्रश्न ८.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए (सही जोड़े बनाकर) –
जुकाम → संपर्क द्वारा ।
टी०बी० → दूषित हवा ।
हैजा → दूषित जल, भोजन एवं मक्खी
मलेरिया → मादा एनाफिलीज़ मच्छर द्वारा
डेंगू → मादा एडीज़ मच्छर द्वारा

प्रश्न ६.
खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
(१) संक्रामक रोग सूक्ष्म जीवों द्वारा होता है।
(२) टीकाकरण से हमारे शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो जाती है।
(३) पोलियो ड्रॉप बच्चों के मुँह में डाला जाता है।
(४) चेचक के रोगी के बिस्तर पर नहीं बैठना चाहिए।
(१) बच्चे के जन्म के समय टिटनेस का टीका लगवा देना चाहिए।

प्रश्न १०.
अपने विद्यालय तथा पास-पड़ोस को स्वच्छ रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
(१) नियमित सफाई करनी चाहिए।
(२) समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
(३) आस-पास जल जमाव नहीं होना चाहिए।
(४) जगह-जगह कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए।
(५) वृक्षारोपण करना चाहिए।

प्रश्न ११.
सच तो कुछ और है –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

कितना सीखा – २

प्रश्न १.
उपयुक्त विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाएँ (निशान लगाकर) –
(क) कंकाल तंत्र महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह –
(१) संवेदी अंगों एवं कोमल अंगों की सुरक्षा करता है। (✓)
(२) शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
(३) भोजन के पाचन में सहायक हैं।

(ख) शरीर के अंगों की गति में सहायक है।
(१) मस्तिष्क
(२) हड्डियाँ और मांसपेशियाँ (✓)
(३) रक्त संचार तंत्र
(४) पाचन अंग

(ग) रतौंधी रोग से बचा जा सकता है। यदि प्रतिदिन –
(१) चावल और दालें खाएँ
(२) दूध और रोटी खाएँ
(३) गाजर, पालक, मूली, पपीता खाएँ (✓)
(४) अंडे और मांस खाएँ

प्रश्न २.
कारण बताएँ –
(क) हमें भोजन करने से पूर्व और बाद में हाथ-मुँह अच्छी तरह से धोना चाहिए –
उत्तर:
जिससे हाथ-मुँह में उपस्थित हानिकारक जीवाणु नष्ट हो जाए।

(ख) हमें अपने घर तथा घर के चारों ओर के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए –
उत्तर:
जिससे हानिकारक कीटाणु विकसित न हो सकें।

(ग) सब्जियों को काटने से पहले पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए।
उत्तर:
जिससे उसमें उपस्थित कीटाणु नष्ट हो जाए।

प्रश्न ३.
प्रत्येक के सामने ‘सत्य’ अथवा असत्य’ शब्द लिखिए (शब्द लिखकर) –
(क) मनुष्य के शरीर में कुल २०६ हड्डियाँ होती हैं। सत्य
(ख) मच्छर के काटने से हैजा हो जाता है। असत्य
(ग) संक्रामक रोग सूक्ष्म जीवों के द्वारा फैलते हैं। सत्य
(घ) कंकाल तंत्र शरीर के आंतरिक अंगों की सुरक्षा करता है। सत्य

प्रश्न ४.
उपयुक्त शब्दों से वाक्य पूर्ण करें (पूर्ण करके) –
(क) कार्बोहाइड्रेट तथा वसा से हमें ऊर्जा प्राप्त होती है।
(ख) चेचक, खसरा, तपेदिक से बचने के लिए टीके लगवाना आवश्यक है।
(ग) जहाँ दो हड्डियाँ आपस में जुड़ती हैं, उसे संधि कहते हैं।
(घ) शरीर के अंगों की गति हड्डियों और मांसपेशियों द्वारा होती है।
(ङ) जन्म के समय बच्चे को टिटनेस का टीका लगाया जाता है।
(च) विटामिन ‘सी’ की कमी से स्कर्वी हो जाता है।
(छ) डेंगू रोग मादा एडीज़ मच्छर के द्वारा फैलता है।

प्रश्न ५.
इन्हें पहचानें और लिखें (लिखकर) –
(क) वे अस्थियाँ जो हृदय और फेफड़ों की सुरक्षा करती हैं। – पसलियाँ
(ख) ऐसा रोग जिससे शरीर दुर्बल, हाथ-पैर की हडियाँ टेढ़ी हो जाती हैं। – रिकेट्स
(ग) ऐसा भोजन जिसमें कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण उचित मात्रा में हो। – संतुलित भोजन
(घ) ऐसा रोग जिसमें रात के समय देखने में कठिनाई हो। – रतौंधी
(ङ) पोलियो से बचने के लिए जो ड्रॉप पिलाई जाती है। – पोलियो ड्रॉप
(च). ऐसा रोग जिसमें मसूढ़ों में सूजन, दाँतों से खून आता हो। – स्कर्वी
(छ) जुकाम, चेचक, खसरा आदि रोगों के रोगाणु का नाम है। – विषाणु
(ज) वे अस्थियाँ जो मस्तिष्क की सुरक्षा करती हैं। – खोपड़ी की अस्थियाँ
(झ) ऐसा रोग जो आयोडीन की कमी से होता है। – घेघा या गलगंड

प्रश्न ६.
निम्नांकित चित्रों के नाम लिखें।
उत्तर:
(चित्र अनुसार) (१) खोपड़ी (२) रीढ़ (३) पसलियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *