UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 11 टोकरी में क्या है?

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 11 टोकरी में क्या है?

टोकरी में क्या है? शब्दार्थ

आकृति = आकार, रूप
माल्टा = एक विशेष फल
करीब-करीब = लगभग, आसपास
शाबाश = खुश रहो, बहुत अच्छा।

टोकरी में क्या है? पाठ का सारांश

गर्मी की छुट्टी के आखिरी दिन अदिति नानी के पास से अपने गाँव लौट रही है। नानी ने एक टोकरी अदिति को दी। अदिति टोकरी में रखी चीज के विषय में पूछती है। नानी अनुमान लगाने के लिए कहती है। अदिति सोचती है। उसके विचार से टोकरी में मिठाई है या फल। नानी कहती है, ‘मिठाई नहीं फल है।’ अदिति सोचकर बताती है कि टोकरी में सेब होंगे। नानी इससे भी सहमत नहीं। अदिति नानी से पूछती है कि यह फल छोटे पौधे पर लगता है या पेड़ पर। नानी बताती है कि पेड़ पर लगता है। अदिति फिर नारंगी बताती है। नानी ‘ना’ कहती हैं। अदिति पूछती है कि फल पीला है या लाल। नानी ने कहा- ‘पीला’। अदिति उसे आम बताती है; परंतु नानी कहती हैं कि यह आम भी नहीं है।

अदिति फिर अमरूद का नाम लेती है; परंतु नानी कुछ और कहती है। अदिति उस फल का स्वाद पूछती है। नानी इसका स्वाद खट्टा बताती है। अदिति फौरन माल्टा कहती है। नानी ने थोड़ा और प्रयास करने को कहा। अदिति ने नानी से पूछा कि यह किस काम आता है। नानी का उत्तर था- ‘अचार या शरबत बनाने के काम आता है।’ अदिति ने फौरन उसे नींबू बताया और नानी ने उसे शाबाशी दी।

टोकरी में क्या है? अभ्यास प्रश्न  

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) अदिति कहाँ रहती है?
उत्तर:
अदिति गाँव में रहती है।

(ख) क्या अदिति की नानी उसके साथ रहती हैं?
उत्तर:
नहीं, नानी अपने घर रहती हैं।

(ग) क्या अदिति फल को खोज पाई?
उत्तर:
हाँ, अदिति फल को खोज पाई।

(घ) वह फल कौन-सा था?
उत्तर:
वह फल नींबू था।

प्रश्न २.
नीचे लिखी पहेली को बूझो और पूरा करो- पहेली का उत्तर ‘मूली’ है। अब प्रश्नों का उत्तर देने में प्रतीक्षा की सहायता करो
दीक्षा – मैंने बाजार से कुछ खरीदा। यह मेरे थैले में है।
प्रतीक्षा – यह फल होगा या सब्जी?
दीक्षा – यह सब्जी है।
प्रतीक्षा – यह जमीन के ऊपर उगता है या अंदर?
दीक्षा – यह जमीन के अंदर उगता है।
प्रतीक्षा – यह सफेद है या रंगीन?
दीक्षा – यह सफेद है। प्रतीक्षा-तब यह मूली है।

एक पहेली और
यहाँ तुम्हें प्रश्न बनाने हैं। उनके उत्तर दिए गए हैं। कोष्ठक में दिए गए संकेतों का उपयोग कर सुमन को प्रश्न बनाने में मदद करो
विमल – मेरे पास एक जानवर की तस्वीर है। क्या तुम बता सकती हो कि यह तस्वीर किसकी है?
सुमन – क्या यह जंगल में रहता है?
विमल – नहीं, यह घर में रहता है।
सुमन – क्या यह मांस खाता है?
विमल – नहीं, यह घास खाता है।
सुमन -विमल-नहीं इसके सींग नहीं होते हैं।
सुमन – क्या यह तेज दौड़ता है?
विमल – हाँ, यह तेज रफ्तार से दौड़ता है।
सुमन – क्या यह ताँगा खींचता है?
विमल – हाँ, यह ताँगा खींचता है।
सुमन – तब यह एक घोड़े की तस्वीर है।

अब करने की बारी

प्रश्न १.
इस प्रकार की पहेलियाँ तुम भी बनाकर अपने मित्रों से पूछो और आनंद लो।
नोट -विद्याथी स्वयं पहेली बनाएँ।

प्रश्न २.
(क) इसके ऊपर ताल बनाओ, इसके ऊपर नहरें, इसके ऊपर नदियाँ बहतीं, जिनमें उठती लहरें। कोई इसमें बाग लगाता कोई करता खेती, यह सबको देती है सब कुछ, पर किससे क्या लेती?
प्रश्न – बताओ कौन?
उत्तर:
पृथ्वी

(ख) बादल लेकर उड़ती हूँ, नहीं किसी को दिखती हूँ।
प्रश्न-बताओ-क्या?
उत्तर:
हवा

(ग) एक पहेली तुम भी ढूँढ़कर लिखो
नोट – विद्यार्थी पहेली स्वयं ढूँढकर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *