UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

सबसे पहले शब्दार्थ

डैना = पंख
सुनहले = सुनहरे रंग का
पंछी = पक्षी

आज उठा …………………………………………………..… मैं सबसे पहले।

अर्थ – आज मैं सबसे पहले उठ गया हूँ। इसलिए आज मैं ही सबसे पहले चिड़िया का पंख फड़फड़ाकर फर फर करके उड़ते हुए चहकना सुनूँगा। मैं ही पूरब में फैले हुए लाल, पीले सुनहले बादलों को सबसे पहले देखूगा। क्योंकि आज मैं सबसे पहले उठा हूँ।

सबसे पहले ………………………………………..…………….. मैं सबसे पहले।

अर्थ –  मैं ही आज प्रत्येक पौधे की डाली पर खिले सुंदर-सुंदर फूल चुनूँगा। और पूरब में जो लाल-पीले, सुनहले बादल हैं, उन्हें सबसे पहले मैं ही देलूँगा। क्योंकि आज मैं सबसे पहले उठा हूँ।

सबसे कहता …………………………………………….…….. मैं सबसे पहले।

अर्थ – आज मैं सबसे कहता फिरूँगा कि कैसे पहला पत्ता हिला, कैसे पहला पंछी बोला और कैसे पूरब में लाल, पीले, सुनहले बादल फैले। क्योंकि आज मैं ही सबसे पहले उठा हूँ।

सबसे पहले अभ्यास

प्रश्न 1.
बताओ कवि सबसे पहले उठकर
क्या सुनना चाहता है?
उत्तर:
चिड़िया की चहचहाहट।

क्या देखना चाहता है?
उत्तर:
पूरब में फैले पीले, लाल, सुनहले बादल।

क्या चुनना चाहता है?
उत्तर:
डाली पर खिले सुंदर-सुंदर फूल।

क्या-क्या कहना चाहता है?
उत्तर:
कैसे पहला पत्ता डोला, कैसे पहला पछी बोला और कैसे पूरब में पीले, लाल सुनहले बादल फैले।

नोट – प्रश्न 2. से प्रश्न 5. तक बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 6.
समझो, लिखो
उत्तर:
सुनती हूँ – सुनूँगी
खेलता हूँ – खेलूँगा
पढ़ती हूँ – पढूंगी
लिखता हूँ – लिलूँगा

प्रश्न 7.
कविता में से ऐसे शब्द ढूँढकर लिखो, जो ‘सुनूँगा’ जैसे लगते हैं
उत्तर:
चुनूँगा
देखुंगा
फिरूँगा।

प्रश्न 8.
मिलाओ, कौन, कहाँ
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले 1

प्रश्न 9.
शब्दों से वाक्य बनाओ
उत्तर:
फर-फर – चिड़िया फर-फर करके उड़ती है।
चहक-चहक – चिड़िया चहक-चहक कर गाती है।
सुंदर-सुंदर – डालियों पर सुंदर-सुंदर फूल खिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *