UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 18 परी

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 18 परी

परी शब्दार्थ

आसमान = आकाश
पृथ्वी = धरती
रंग-बिरंगे = अनेक रंगों के
लहराई = घुमाई

परी  पाठ का सार (सारांश)

जाड़े के दिनों में छत्ता बना रही मधुमक्खी को परी ने आकर खेलने के लिए बुलाया। मधुमक्खी ने पहले छत्ता बनाने के लक्ष्य के कारण खेलने से मना किया; क्योंकि बर्फ पड़ने वाली थी। परी ने जल्द छत्ता बना देने की बात कही, जिससे मधुमक्खी उसके साथ खेल सके। तब परी ने छड़ी लहराई और वहाँ हजारों मधुमक्खियों ने आकर छत्ता बना उसमें शहद भर दिया। इस प्रकार परी, मधुमक्खियाँ व तितली सब खुशी से नाचने लगे।

परी अभ्यास

प्रश्न १.
उत्तर लिखो
(क) मधुमक्खी ने परी के साथ खेलने से मना क्यों किया?
उत्तर:
मधुमक्खी बर्फ पड़ने से पहले अपना छत्ता बनाना चाहती थी; इसलिए उसने परी के साथ खेलने से मना कर दिया।

(ख) परी ने क्या किया?
उत्तर:
परी ने छड़ी लहराई और हजारों मधुमक्खियों ने आकर छत्ता बनाया और उसमें शहद भर दिया।

(ग) मधुमक्खी शहद कहाँ से इकट्ठा करती है?
उत्तर:
मधुमक्खी फूलों से शहद इकट्ठा करती है।

प्रश्न २.
बताओ
(क) सर्दी से बचने के लिए तुम क्या करते हो?
उत्तर:
सर्दी से बचने के लिए हम गरम कपड़े पहनते और शहद खाते हैं।

(ख)-शहद खाने में कैसा लगता है?
उत्तर:
शहद खाने में मीठा लगता है।

(ग) फूल किस-किस रंग के होते हैं?
उत्तर:
फूल सफेद, हरे, नीले, लाल, पीले, काले रंगों के होते हैं।

प्रश्न ३.
सोचो और लिखो- मधुमक्खी के कौन-कौन से गुण हममें भी होने चाहिए?
उत्तर:
परिश्रमी जीवन, कर्तव्यपरायणता, दृढ़-निश्चय, संयम व स्वावलम्बन आदि मधुमक्खियों के गुण हममें भी होने चाहिए।

प्रश्न ४.
बोलो और लिखो- मधुमक्खी, ध्यान, मुस्कराई, पृथ्वी, बर्फ, तितली।
उत्तर:
विद्यार्थी शब्दों को स्वयं बोलें व लिखें।

प्रश्न ५.
नीचे लिखे शब्दों से मिलते-जुलते शब्द लिखो, जैसेछत्ता-पत्ता।
उत्तर:
रंग – भंग
छड़ी – घड़ी
खेल – मेल
फूल – शूल।

प्रश्न ६.
उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो, जैसे-सर्दी-गर्मी।
उत्तर:
सुन्दर – कुरूप
ऊपर – नीचे
अच्छा – बुरा
सुखी – दुखी।

प्रश्न ७.
रंग-बिरंगी तितलियों के चित्र बनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी तितलियों के चित्र स्वयं बनाएँ।

प्रश्न ८.
तितली पर कोई कविता यादकर कक्षा में सुनाओ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

2 Responses

  1. Mahan व्यक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *