UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत.

विश्व में भारत

● पता कीजिए, विश्व में कुल कितने देश हैं?
उत्तर
विश्व में कुल 195 देश हैं।

● आइए, विश्व के मानचित्र व ग्लोब पर अपने देश भारत को देखें।
उत्तर
बच्चे स्वयं करें।

मानचित्र पर पीले रंग से अपना देश भारत दिखाई दे रहा है।

● भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर
उत्तरी गोलार्द्ध में।

● भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर
एशिया महाद्वीप में।

● भारत किन-किन अक्षांश और देशान्तर रेखाओं के बीच स्थित है?
उत्तर
भारत 8°4′ और 37°6′ उत्तरी अक्षांश रेखाओं तथा 68°7′ एवं 97°25′ पूवी। देशांतर रेखाओं के बीच स्थित है। कर्क रेखा 23°30′ उत्तरी अक्षांश में देश को दो बराबर भागों में बाँटती है।

● लक्षद्वीप द्वीपसमूह कहाँ स्थित है?
उत्तर
भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में।

● अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह कहाँ स्थित है?
उत्तर
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में।

 उपर्युक्त तालिका व भारत का राजनीतिक मानचित्र देखकर बताइए
● क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य का नाम राजस्थान।
● क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे छोटे राज्य का नाम गोवा।।
● क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश राज्य का स्थान चौथा।
● जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश राज्य का स्थान प्रथम।
● जनसंख्या की दृष्टि से भारत के सबसे छोटे राज्य को नाम सिक्किम।

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) भारत का अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार कितना है?
उत्तर
भारत की मुख्य भूमिका 8°4′ और 37°6′ उत्तरीय अक्षांशों तथा 68°7′ व 97°25′ पूर्वी देशांतरों के बीच फैली है। अतः भारत का अक्षांशीय विस्तार 29°2′ तथा देशांतरीय विस्तार 29°18′ है।

(ख) भारत की मानक समय रेखा किस देशान्तर पर है और यह कहाँ-कहाँ से गुजरती है ?
उत्तर
भारत की मानक समय रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर पर है और यह उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद शहर से होकर गुजरती है।

(ग) कर्क रेखा, भारत के किन-किन राज्यों से होकर गुजरती है ?
उत्तर
कर्क रेखा भारत के राज्य-राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है।

(घ) भारत की स्थलीय सीमा किन-किन देशों से जुड़ी है ?
उत्तर
भारत की स्थलीय सीमा सात देशों-अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार (बर्मा) से जुड़ी हैं।

(ङ) यदि लंदन में सुबह के 6:00 बजे हैं तो इस समय भारत में क्या समय होगा ?
उत्तर
यदि लंदन में सुबह के 6.00 बजे हैं तो भारत में इस समय सुबह 11.30 का समय होगा।

(च) उत्तर प्रदेश राज्य के सभी पड़ोसी राज्यों व उनकी राजधानियों के नाम लिखिए।
उत्तर
उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य एवं उनकी राजधानी-
उत्तर में उत्तराखंड-देहरादून; हिमालचे प्रदेश-शिमला
पश्चिम में हरियाणा-चंडीगढ़; दिल्ली-नई दिल्ली; राजस्थान-जयपुर
दक्षिण में मध्य प्रदेश-भोपाल; छत्तीसगढ़-रायपुर
पूर्व में बिहार-पटना; झारखंड-राँची ।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
(ख) भारत का पूरब से पश्चिम विस्तार 2833 किमी है।
(ग) भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर तक है।
(घ) उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ है।
(ङ) भारत का क्षेत्रफल लगभग 32,87,263 वर्ग किमी है।

प्रश्न 3.
सही वाक्ये पर ✓ एवं गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए।
उत्तर
(क) भारत की उत्तर दिशा में चीन देश है।                               (✓)
(ख) भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है।                            (✗)
(ग) भारत 29 राज्यों एवं 7 केन्द्रशासित प्रदेशों का संघ्र है।       (✓)
(घ) भारत का देशान्तरीय विस्तार 29°02′ है।                         (✓)
(ङ) लक्षद्वीप, अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह है।       (✓)

भौगोलिक कुशलताएँ –                                   नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 7 विश्व में भारत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *