UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 5 योग एवं योगासन

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 5 योग एवं योगासन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 5 योग एवं योगासन

प्रश्न 1.
योग का क्या अर्थ है?
उत्तर :
योग शब्द ‘युज’ से बना है। युज का अर्थ होता है जोड़ना या मिलाना। योग के द्वारा कार्य करते समय शरीर व मन में ताल-मेल बैठता है। योग एक प्रकार का आसन करने का अभ्यास है। योगाभ्यास करने से शरीर और मस्तिक दोनों स्वस्थ रहते हैं।

प्रश्न 2.
चक्रासन से होने वाले लाभ बताइए।
उत्तर :

चक्रासन से निम्नलिखित लाभ होते हैं –

  1. यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर वृद्धावस्था नहीं आने देता तथा दाँतों को सक्रिय बनाता है।
  2. शरीर में स्फूर्ति एवं शक्ति बढ़ाता है।
  3. यह श्वास रोग, सिरदर्द, नेत्र विकार, सर्वाइकल तथा स्पोंडोलाइसिस में विशेष हितकारी है।
  4. यह हाथों तथा पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

प्रश्न 3.
सर्वांग आसन करने का तरीका बताइए।
उत्तर :

सर्वांग आसन करने का तरीका –

  1. पीठ के बल सीधा लेट जाएँ। पैर मिले हुए हों, हाथों को दोमों ओर बगल में सटाकर हथेलियाँ जमीन की ओर करके रखें।
  2. श्वास अन्दर भरकर पैरों को धीरे-धीरे 30 अंश फिर 60 अंश और अन्त में 90 अंश तक उठाएँ। इसके बाद लगभग 120 अंश पर पैर ले जाएँ। हाथों को कमर के पीछे लगाएँ, कोहनियाँ भूमि पर टिकी हुई हों और पैरों को मिलाकर सीखा रखें।
  3. पुनः पैरों को सीधा रखते हुए पीछे की ओर थोड़ा झुकाएँ। दोनों हाथों को कमर से हटाकर भूमि पर सीधा कर दें। अब हथेलियों से भूमि को दबाते हुए जिस क्रम में उठे थे उसी क्रम में धीरे-धीरे पहले पीठ और फिर पैरों को भूमि पर सीधा करें।

प्रश्न 4.
सिंहासन या व्याघ्रासन की स्थिति समझाएँ।
उत्तर :
सिंहासन या व्याघ्रासन करते समय यदि सम्भव हो तो सूर्य की ओर मुख करके वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा खोलकर रखें। हाथों की अंगुलियाँ पीछे की ओर करके पैरों के बीच सीधा रखें। श्वास अन्दर भरकर जिह्वा को बाहर निकालें। सामने देखते हुए श्वास को बाहर निकालते हुए सिंहवत् गर्जना कीजिए। यह क्रिया 3-4 बार करनी चाहिए।

प्रश्न 5.
हलासन करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर :

हलासन करन से निम्नलिखित लाभ-हाते हैं –

  1. यह मेरूदण्ड को लचीला बना देता है तथा कब्ज को दूर कर पाचन शक्ति को बढ़ा देता है।
  2. इसके अभ्यास से अकड़े हुए कन्धे, कोहनी, गठिया एवं पीठ दर्द ठीक हो जाता है।

प्रश्न 6.
कोणासन करने का तरीका बताइए।
उत्तर :

कोणासन करने का निम्नलिखित तरीका है –

  1. सर्व प्रथम अपने दोनों पैरों को अगल-बगल फैलाकर खड़े हो जायें। तत्पश्चात् दायें हाथ को सिर के ऊपर ले जाते हैं।
  2. कमर का हिस्सा आगे-पीछे नहीं होना चाहिए।
  3. इस आसन को 10 सेकेण्ड तक 4-5 बार कर सकते हैं।

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर :

(क) शीर्षासन आसान मस्तिष्क को सक्रिय करता है तथा स्मरण शक्ति का विकास करता है।
(ख) पश्चिमोत्तानासन कद की वृद्धि के लिए महत्त्वपूर्ण अभ्यास है।
(ग) सिंहासन टॉन्सिल, थायरॉइड व अन्य गले सम्बन्धी रोगों में उपयोगी है।
(घ) पश्चिमोत्तानासन आसन कद वृद्धि में विशेष उपयोगी है।

यह भी जानें :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 5 योग एवं योगासन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 5 योग एवं योगासन , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *