UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 9 भारत : जलवायु

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 9 भारत : जलवायु

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 9 भारत : जलवायु.

भारत : जलवायु

• आप अपने क्षेत्र में रबी में बोई जाने वाली फसलों के नाम लिखिए-
उत्तर
गेहूँ, चना।।

• आप अपने क्षेत्र में जायद में बोई जाने वाली फसलों के नाम लिखो-
उत्तर
आम, लीची

• आप अपने क्षेत्र में खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के नाम लिखिए-
उत्तर
धान, मक्का

वर्षा प्रदर्शित करते भारत के मानचित्र को देखकर बताइए-

• भारत के किन-किन क्षेत्रों में वर्षा अधिक होती है?
उत्तर
मेघालय, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के तटवर्ती क्षेत्रों में वर्षा अधिक होती है।

• भारत के किन-किन राज्यों में वर्षा कम होती है?
उत्तर
भारत के जम्मू कश्मीर, राजस्थान एवं गुजरात राज्य में वर्षा कम होती है।

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) मौसम क्या है ? यह ऋतु से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर
मौसम, वायुमण्डल में तापमान, वायुदाब और आर्द्रता के कारण दिन-प्रतिदिन होने वाला परिवर्तन है। जबकि जब एक ही तरह का मौसम अधिक समय (लगभग 2 से 3 माह) तक रहता है तो उसे ऋतु कहते हैं।

(ख) मौसम, ऋतु और जलवायु के तत्व क्या हैं? जलवायु, ऋतु से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर
बादल, हवा, वर्षा, हिम, ताप, कोहरा, पाला आदि मौसम, ऋतु और जलवायु के तत्व हैं। जलवायु ऋतु से भिन्न होती है। ऋतु में एकसमान वातावरणीय स्थितियाँ दो-तीन महीने तक बनी रहती हैं जबकि ऋतुओं का चक्र जब कई वर्षों तक लगातार एकसामन रहता है तो मौसम की इस दशा को उस क्षेत्र की जलवायु कहते हैं।

(ग) जलवायु क्या है? भारत में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है ?
उत्तर
अनेक वर्षों में मापी गई मौसम की औसत दशा को जलवायु कहते हैं। किसी स्थान की जलवायु उसकी भौगोलिक स्थिति, समुद्र तल से ऊँचाई तथा समुद्र से दूरी पर निर्भर करती है। भारत की भौगोलिक स्थिति में विविधता है। जैसे-राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्र बहुत गर्म क्षेत्रीय हैं, जम्मू और कश्मीर के कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्र अत्यंत ठंडी न अधिकं गर्म। परंतु उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण मानसूनी हवाओं से अधिक प्रभावित होती है। इसी कारण भारत की जलवायु को मानसूनी जलवायु कहा जाता है।

(घ) भारत में मुख्यतः कौन-कौन ऋतुएँ होती हैं?
उत्तर
सामान्यतः भारत में चार प्रमुख ऋतुएँ होती हैं

  • दिसम्बर से फरवरी तक ठण्डा मौसम (शीत ऋतु)
  • मार्च से मई तक गर्म मौसम (ग्रीष्म ऋतु)
  • जून से सितम्बर तक वर्षा का मौसम (वर्षा ऋतु)
  • अक्टूबर से नवम्बर तक सामान्य मौसम (शरद ऋतु)

(ङ) मानसूनी हवाएँ क्या हैं?
उत्तर
ऋतुओं के अनुसार दिशा परिवर्तन करने वाली इन हवाओं को ‘मानसूनी-हवाएँ’ कहते हैं।

(च) भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में अधिक वर्षा क्यों होती है?
उत्तर
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य तीन ओर से पहाड़ों से घिरे हैं। इस कारण जल-वाष्पयुक्त बादल यहाँ से आगे नहीं बढ़ पाते और पूरी तरह से स्वयं को जल-वाष्प से खाली कर देते हैं। इससे भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्यों में अधिक वर्षा होती है।

(छ) शीत ऋतु में उत्तर भारत में अधिक ठण्ड क्यों पड़ती है?
उत्तर
उत्तर भारत में सामान्यतः शीत ऋतु नवम्बर माह के मध्य से आरम्भ होती है। शीत ऋतु में, उत्तर भारत में अधिक ठण्ड पड़ने का मुख्य कारण इस क्षेत्र की हिमालय पर्वत से निकटता और समुद्र से दूरी है।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) शीत ऋतु में किसान रबी की फसलों की बुआई करते हैं।
(ख) उत्तर के मैदानों में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली शुष्क वे गर्म हवाओं को लू कहते हैं।
(ग) मौसम और जलवायु के मूल तत्व एक ही होते हैं।
(घ) वायु में ऊष्मा या ठण्डक की मात्र को तापमान कहते हैं।
(ङ) भारत में वर्षा का वितरण असमान है।

प्रश्न 3.
सही उत्तरे के सामने बने वृत्त को काला कीजिए-
उत्तर
(क) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वालो स्थान कौन सा है?
(अ) मुम्बई ◯
(ब) आसनसोल ◯
(स) मॉसिनराम ●

(ख) दक्षिण-पश्चिमी मानसून के समय नमी युक्त हवाएँ कहाँ बहती हैं?
(अ) स्थल से समुद्र की ओर ◯
(ब) समुद्र से स्थल की ओर ●
(स) पठार से मैदान की ओर से ◯

(ग) उत्तर-पूर्वी मानसून द्वारा किस राज्य में सर्वाधिक वर्षा की जाती है?
(अ) तमिलनाडु ●
(ब) गोवा ◯
(स) महाराष्ट्र ◯

(घ) भारत में सबसे कम वर्षा किस राज्य में होती है ?
(अ) गुजरात ◯
(ब) राजस्थान ●
(स) हरियाणा ◯

(ङ) कर्क रेखा के दक्षिण का भारतीय भाग किस कटिबन्ध में आता है?
(अ) उष्ण कटिबन्ध ●
(ब) उपोष्ण कटिबन्ध ◯
(स) शीत कटिबन्ध ◯

भौगोलिक कुशलताएँ                                            नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)                         नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 9 भारत : जलवायु help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 9 भारत : जलवायु, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *