UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला.

सिलाई कला

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न निम्नलिखित कथनों में सत्य के सामने (✓) तथा असत्य के सामने (✗)का चिह्न लगाइए-
(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की दो विधियाँ हैं।        (✓)
(ख) झबला बड़े बच्चों को पहनाने का ढीला वस्त्र है।                (✗)
(ग) बखिया के टाँके हाथ से भी डाले जाते हैं।                            (✓)

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर

  1. प्रत्यक्ष नाप तथा
  2. वक्ष या सीट की नाप से नाप निकालना।

(ख) सिलाई में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर
कैंची, फीता, इंचीटेप, अंगुलिस्ताना, खड़िया अथवा मिल्टन चॉक, मशीन-सुई व हाथ की सुईयाँ, धागा, स्केल, सिलाई मशीन, बाँस पेपर अथवा अखबार, गुनिया, प्रेस आदि।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) सिलाई कला का अर्थ लिखिए।
उत्तर
किसी कपड़े को नाप के अनुसार काट कर उसे सुई धागे द्वारा हाथ अथवा मशीन से जोड़ना ही सिलाई कला है।

(ख) सिलाई की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?
उत्तर
घर में कभी भी सिलाई का काम निकल आता है, जैसे- वस्त्र का कहीं से कट जाना, सिलाई खुल जाना, चूहों द्वारा काटा जाना आदि। ऐसे कपड़ों को ठीक करने के लिए सिलाई की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) काज बनाने की प्रक्रिया लिखिए।
उत्तर
जिस कपड़े में काज बनाना हो, उस कपड़े में आवश्यकतानुसार उचित स्थान पर कैंची से कपड़ा मोड़कर बटन के हिसाब से काटते हैं। काटने के बाद उस स्थान से थोड़ी दूरी पर सबसे पहले किनारे-किनारे कच्चा कर लेते हैं।

काज बनाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि एक किनारा गोल और दूसरा नोंकदार हो। काज भरने के लिये सुई में दोहरा धागा डाल कर कच्ची की गई लाइन से थोड़ी सुई निकाल कर धागे को सुई की नोंक के आगे से घुमा कर पूरी सुई निकाल लेंगे।

(ख) पैबंद कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर
पैबंद कई प्रकार के होते हैं-गोल, तिकोन, चौकोर आदि।

प्रोजेक्ट कार्य :                  नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *