UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 21 चित्रकथा लेखन

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 21 चित्रकथा लेखन

चित्रकथा लेखन कहानी

एक लड़का जिसका नाम इलू था, सड़क पर जा रहा था। सामने से उसे एक बैलगाड़ी आती दिखाई दी। उसने बैलगाड़ी वाले से कहा कि ……………………….. शेष कहानी विद्यार्थी स्वयं पूरी करें।

कितना सीखा – ४

प्रश्न १.
नीचे लिखे शब्दों का शुद्ध उच्चारण करते हुए अर्थ बताओ (अर्थ बताकर )
शब्द – अर्थ
ममता – मोह
हृष्ट-पुष्ट – मजबूत और स्वस्थ
आश्चर्य – अचंभा
यकीन – विश्वास
भग्न – टूटा हुआ
निहित – छिपा होना
गिरा – बोली
श्रद्धा – प्रशंसा (आदर से)
कार्यक्रम – आयोजन
प्रदर्शनी – नुमाइश
मुग्ध – आश्चर्यचकित
हुज्जत – बहस
स्मृतिशाला – स्मरणीय स्थल
निशीथ – आधी रात
स्नेह – प्रेम, प्यार
बानी – 
वाणी. बोली

प्रश्न २.
नीचे लिखे शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग करो (प्रयोग करके)
विश्राम – परिश्रम करने के बाद विश्राम करना चाहिए।
स्नेह – माता को पत्र से स्वाभाविक स्नेह होता है।
अभ्यस्त – वह सुन्दर लेख लिखने का अभ्यस्त है।
प्रदर्शनी – हमारे शहर में प्रत्येक वर्ष प्रदर्शनी लगती है।
कवि – जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि।
पुष्प – वीरों की समाधि पर पुष्प चढ़ाए जाते हैं।
सरलता – शास्त्री जी सरलता की साक्षात् मूर्ति थे।
उद्देश्य – अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए।
कठोर – कठोर प्रशिक्षण देने के लिए कठोर अनुशासन पर ध्यान दिया जाता है।

प्रश्न ३.
नीचे लिखे विशेषण शब्दों को संज्ञा में बदलो (बदलकर)
विशेषण – संज्ञा
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
सफेद – सफेदी
दीन – दीनता

बुरा – बुराई
सरल – 
सरलता
अनुकरणीय – अनुकरण

प्रश्न ४.
चार-चार शब्द लिखो, जो उपसर्ग और प्रत्यय के योग से बने हों।
उत्तर:
निराहार, निर्मल
सुमति, निर्विकार
दयावान, रमणीय
क्षमाशील, स्मरणीय

प्रश्न ५.
नीचे लिखे शब्दों के समानार्थी शब्द लिखो (समानार्थी शब्द लिखकर)
शब्द – समानार्थी
गाथा – कहानी
भ्रम – शक
फल – नतीजा
रण – युद्ध
एकत्र – संचित
स्वाधीन – स्वतन्त्र

प्रश्न ६.
नीचे कुछ पात्र दिए गए हैं। इनका प्रयोग करते हुए एक कहानी बनाओ- चींटी, चावल, वर्षा, पहाड़, आग।
नोट – विद्यार्थी कहानी स्वयं बनाएँ।

प्रश्न ७.
उत्तर दो
(क) अपना घर क्यों अच्छा लगता है?
उत्तर:
अपने घर में हर सुख-सुविधा के साथ अपनापन मिलने के कारण वह अच्छा लगता है।

(ख) पौधे को किस-किस चीज की जरूरत होती है?
उत्तर:
पौधे को हवा, पानी और प्रकाश की जरूरत होती है।

(ग) रेवती को पौधा कैसे मिला?
उत्तर:
रेवती को प्रदर्शनी में पौधा मिला।

(घ) महन्त अन्धेर नगरी को क्यों छोड़कर चला गया?
उत्तर:
महन्त अन्धेर नगरी के अन्धेर से बचने के लिए चला गया।

(ङ) गोबर्धनदास की जान कैसे बची?
उत्तर:
गोबर्धनदास की जान महन्त की तरकीब से बची।

(च) झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम इतिहास में अमर क्यों है?
उत्तर:
रानी लक्ष्मीबाई ने अभूतपूर्व युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजों से लोहा लिया और वीरगति पाई। इस कारण वह इतिहास में अमर है।

प्रश्न ८.
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो
(क) थककर जब वापस आते हैं, कैसे बिछ-बिछ जाता घर।
भाव:
जब हम परिश्रम करने के बादं थककर घर आते हैं; तब लगता है, मानो सारा घर स्वागत करने के लिए तैयार हो।

(ख) उसके फूल यहीं संचित हैं, है यह स्मृति शाला-सी।
भाव:
समाधि में रानी की हड्डियों के अवशेष (फूल) इकट्ठे हैं, मानो वह उसकी स्मृतिशाला (यादगार) हो।

(ग) आहुति-सी गिर चढ़ी चिता पर चमक उठी ज्वाला-सी।
भाव:
स्वाधीनता के महायज्ञ में रानी ने अपनी आहुति दे दी। चिता की ज्वाला ने उनकी गरिमा और महिमा और बढ़ा दी।।

(घ) रानी से भी अधिक हमें अब यह समाधि है प्यारी।
भाव:
हमें अब रानी लक्ष्मीबाई की समाधि उससे भी अधिक प्यारी लगती है; क्योंकि इसमें स्वतंत्रता की आशा की चिनगारी निहित है।

प्रश्न ९.
लिखो/करो
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न १०.
अपनी पसन्द की कोई कहानी सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ११.
ये कथन किनके हैं?
UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 21 चित्रकथा लेखन 1

प्रश्न १२.
इन काव्य पंक्तियों के रचयिताओं के नाम बताओ
UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 21 चित्रकथा लेखन 2

कितना सीखा – ५

प्रश्न १.
निम्नलिखित शब्दों का अर्थ बताते हुए वाक्यों में प्रयोग करो (प्रयोग करके)
शब्द = अर्थ – 
वाक्य प्रयोग
निनाव = स्वर – नदी कल-कल निनाद करती है।
स्मित = मुसकान – चन्द्रमा ईश्वरीय स्मित प्रदर्शित करता है।
परिश्रम = मेहनत 
– परिश्रम जीवन में सफलता की कुंजी है।
उपवास = व्रत 
– हफ्ते में एक बार उपवास करना चाहिए।
लक्ष्य = उद्देश्य 
– परोपकार करना मानव-जीवन का लक्ष्य है।
विह्वल = परेशान, बेचैन – मन की विह्वलता कमजोरी का नाम है।
वत्सल = पुत्र समान मानना – श्री कृष्ण को भक्त-वत्सल कहा जाता है।
संकल्प = निश्चय – दृढ़-संकल्प से सब कार्य सिद्ध होते हैं।
दृष्टान्त = उदाहरण – दृष्टान्त देते हुए समझाया जाता है।
किसलय = नए कोमल पत्ते – वसन्त में नवीन किसलय सुन्दर होते हैं।
सुपुर्द = सौंपना 
– उदयसिंह को पन्ना धाय के सुपुर्द किया गया।
गौरव = महिमा 
– वीरों की गौरव-गाथा सभी सुनते हैं।
प्रखर = तेज
– तिलक की बुद्धि प्रखर थी।
मग = रास्ता 
– मग में पग सँभलकर रखना चाहिए।
अवरुद्ध = रोकना 
– रास्ता अवरुद्ध होने से आना-जाना रुक गया।
यथेष्ट = काफी 
– सफलता के लिए यथेष्ट परिश्रम करना चाहिए।
अपव्यय = गलत खर्च – अपव्यय करना बुरी बात है।
महोत्सव = महान उत्सव – वसन्त उत्सव महोत्सव है।
अत्युक्ति = अतिशयोक्ति – बढ़ा-चढ़ा कर कहने को अत्युक्ति कहते हैं।
निहित = शामिल – लक्ष्मीबाई की समाधि में स्वतन्त्रता की चिंगारी निहित है।

प्रश्न २.
नीचे लिखे शब्दों में से “संज्ञा’, ‘सर्वनाम’, ‘विशेषण’ और क्रिया-विशेषण छाँटकर लिखो (लिखकर )
UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 21 चित्रकथा लेखन 3

प्रश्न ३.
(क) तीन-तीन शब्द लिखो, जो नीचे दिए गए उपसर्गों से बने हों
अप – अपमान, अपकीर्ति, अपशब्द निर्-निर्मल, निद्वन्द्व, निर्विघ्न
कु – कुमति, कुसंग, कुपुत्र

(ख) तीन-तीन शब्द लिखो, जो नीचे प्रत्यय से जुड़कर बने हों
मान – मतिमान, बेईमान, अपमान
ई – विजयी, दानी, धनी आवट-लिखावट, घिसावट, मिलावट

प्रश्न ४.
नीचे लिखे मुहावरों का अर्थ सहित अपने वाक्यों में प्रयोग करो|
सिर मुड़ाते ही ओले पड़ना – शुरुआत में ही मुसीबत आना- सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने से हिम्मत टूट जाती है।
रफूचक्कर होना – भाग जाना- सिपाही को देखकर चोर रफूचक्कर हो गया।
घी के चिराग जलाना – खुशी मनाना- राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आने पर लोगों ने घी के चिराग जलाए।
हक्का-बक्का रह जाना – आश्चर्यचकित रह जाना- लड़की के सफेद झूठ से मैं हक्काबक्का रह गया।
दाँत खट्टे करना – पराजित करना- पांडवों ने कौरवों के दाँत खट्टे कर दिए।
बिल्ली का रास्ता काट जाना – अपशगुन होना- अभी यात्रा पर मत जाओ, थोड़ा ठहर जाओ, क्योंकि बिल्ली रास्ता काट गई।

प्रश्न ५.
नीचे लिखे तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखो (तत्सम रूप लिखकर)
तद्भव शब्द – तत्सम रूप
कृषी – कृषि
मानुष – मनुष्य
पसु – पशु
सोभित – शोभित

कादर – कायर
राज  – राज्य
आठहुँ – आठों
सम्पति – संपत्ति

प्रश्न ६.
वाक्यांश के लिए एक-एक शब्द लिखो (एक शब्द लिखकर)
वाक्यांश – एक शब्द
देश से प्रेम करनेवाला – 
देशप्रेमी
सत्य के लिए आग्रह – 
सत्याग्रह
सदैव सत्य बोलनेवाला – 
सत्यवादी
लोहे की तरफ मजबूत तन-मनवाला पुरुष – लौहपुरुष

प्रश्न ७.
नीचे लिखे शब्दों के समानार्थी शब्द लिखो (समानार्थी शब्द लिखकर)
शब्द – समानार्थी
परिश्रम – मेहनती
वंशी – बाँसुरी
यथेष्ट – इच्छित
विघ्न – बाधा
निरन्तर – लगातार
मानव  – योद्धा
शूल – काँटा

प्रश्न ८.
नीचे लिखे शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखो (लिखकर )
आकाश – नभ, अंबर, आसमान
अग्नि – पावक, आग, हुताशन
पानी – जल, अंबु, तोय, वारि, सलिल
चन्द्रमा – चाँद, चन्द्र, मयंक .
कमल – जलज, पंकज, अरविंद

प्रश्न ९.
नीचे लिखे शब्दों के विपरीतार्थक (विलोम) शब्द लिखो (लिखकर)
शब्द – विलोम
सुलभ – दुर्लभ
पुरस्कार – दण्ड
कुपात्र – सुपात्र
यश – अपयश
सुरक्षित – असुरक्षित
ताजा – बासी
सज्जन – दुर्जन 

प्रश्न १०.
नीचे लिखे शब्दों को वर्णमाला के क्रम में लिखो (लिखकर )
प्रतिदिन, सुमति, हिमालय, कर्तव्य, अधिकार, खरगोश, दीन

वर्णमाला का क्रम – अधिकार, कर्तव्य, खरगोश, दीन, प्रतिदिन, सुमति, हिमालय।

प्रश्न ११.
नीचे लिखे वाक्यों को ठीक करो (वाक्य ठीक वाक्य)

  • देता है हमें प्रकाश और ऊर्जा सूर्य। – सूर्य हमें प्रकाश और ऊर्जा देता है।
  • मैं आपके रक्षा करूँगा की परिवार – मैं आपके परिवार की रक्षा करूँगा।
  • उठा हृदय उसका भर से खुशी। – खुशी से उसका हृदय भर उठा।
  • वह है प्रतिदिन करता व्यायाम। – वह प्रतिदिन व्यायाम करता है।

प्रश्न १२.
उचित विराम-चिह्नों का प्रयोग करो (प्रयोग करके)

  • ओह! पिछली रात मुझे बाहर जाना पड़ा।
  • राधा ने झुर्रियों से भरे चेहरे की ओर देखा और कहा, “आपका परिवार कहाँ है?”
  • तुम इस समय कहाँ जा रहे हो?
  • अपनी कॉपी, किताब, पेंसिल लेकर यहाँ आओ।

प्रश्न १३.
नीचे प्रत्येक पंक्ति में दो-दो वाक्य दिए गए हैं। ‘और’ ‘लेकिन’ ‘इसीलिए’ ‘क्योंकि’ का प्रयोग करते हुए इनका एक-एक वाक्य बनाओ- (वाक्य बनाकर)
उसे बस नहीं मिली। वह देर से घर पहुंचा।
उसे बस नहीं मिली इसलिए वह देर से घर पहुंचा।

गीतिका बाजार गई। उसने कुछ पुस्तकें खरीदीं।
गीतिका बाजार गई और उसने कुछ पुस्तकें खरीदीं।

हम खेत से वापस आ गए। वर्षा होने लगी थी।
हम खेत से वापस आ गए क्योंकि वर्षा होने लगी थी।

मैंने उसे बहुत समझाया। उसने नहीं माना।
मैंने उसे बहुत समझाया लेकिन उसने नहीं माना।

प्रश्न १४.
उत्तर दो
नोट – विद्यार्थी इन प्रश्नों के उत्तरों हेतु संबंधित पाठों के प्रश्न-उत्तर पढ़ें।

प्रश्न १५.
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो
नोट – विद्यार्थी इन पंक्तियों के भाव हेतु संबंधित पाठ के भावार्थ पढ़ें।

प्रश्न १६.
(क) बताओ

  • इस पुस्तक की तुम्हें कौन-सी कविता अच्छी लगी और क्यों?
  • कौन-सी कहानी अच्छी लगी और क्यों?
  • कौन-सा निबंध/जीवनी अच्छी लगी और क्यों?

नोट – विद्यार्थी स्वयं बताएँ।

(ख) हमें कैसा व्यवहार करना चाहिएबुजुर्गों के प्रति .

  • विकलांगों के प्रति
  • पशु-पक्षियों के प्रति
  • वृक्षों के प्रति
  • अपने से छोटों के प्रति

उत्तर:
हमें सभी के प्रति उचित एवं दया का व्यवहार करना चाहिए।

प्रश्न १७.
लिखो

  • किसी विषय पर एक कविता
  • एक कहानी
  • एक निबंध

नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं लिखें।

प्रश्न १८.
सुनाओ- अपने क्षेत्र में प्रचलित कोई लोक-कथा।
नोट – विद्यार्थी अपने क्षेत्र / परिवेश में प्रचलित लोक-कथा स्वयं सुनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *