UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 5 परिवेशीय स्वच्छता

एवं स्वास्थ्य

• क्रियाकलाप

प्रश्न.
एक काँच के बर्तन में नल या हैंडपम्प का स्वच्छ जल लें। दूसरे बर्तन में तालाब या किसी गड्ढे का पानी लें। दोनों को ध्यान से देखें। दोनों में क्या अंतर दिखाई देता है? लिखिए।
उत्तर:
स्वच्छ जल गंध रहित, कीड़े-रहित होता है। तालाब का पानी दूषित और दुर्गंध युक्त होता है। इसमें कीटाणु होते हैं।

प्रश्न.
पाँच-पाँच के समूहों में चर्चा करें-

प्रश्न.
स्वच्छ जल को ही पीना चाहिए। क्यों?
उत्तर:
क्योंकि स्वच्छ जल में हानिकारक कीटाणु नहीं होते हैं।

प्रश्न.
झील और तालाब का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि यह पानी दूषित हो जाता है।

प्रश्न.
खुले कुओं का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि यह पानी दूषित हो जाता है।

प्रश्न.
घड़े से पानी निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
घड़े से पानी हमेशा लंबे हैंडिल वाले बर्तनों से निकालना चाहिए।

प्रश्न.
घर और स्कूल में पीने के पानी का संग्रह किस तरह करना चाहिए?
उत्तर:
पीने के पानी को छानकर, उबालकर, ब्लीचिंग पाउडर या लाल दवा डालकर शुद्ध कर लेना चाहिए। फिर उसे साफ बर्तन या घड़े में संग्रह करना चाहिए।

परिवेशीय स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर)
(क) पीने योग्य जल है –
(१) झील का
(२) तालाब का
(३) नदियों का
(४) हैंडपंप का (✓)

(ख) प्रदूषित जल के पीने से होने वाला रोग है-
(१) मलेरिया
(२) चेचक
(३) खसरा
(४) अतिसार (डायरिया) (✓)

प्रश्न २.
उपयुक्त शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके) –
(क) प्रदूषित जल के प्रयोग से बीमारी हो सकती है।
(ख) लंबे हैंडिल वाले बर्तन से घड़ों से पीने का पानी निकालना हमेशा सुरक्षित रहता है।
(ग) उबालने से प्रदूषित जल पीने योग्य हो जाता है।

प्रश्न ३.
कारण बताएँ-
उत्तर:
(क) शुद्ध जल ही पीना चाहिए क्योंकि इसमें हानिकारक कीटाणु नहीं होते।
(ख) कूड़ेदान हमेशा ढके होने चाहिए क्योंकि खुला कूड़ा-करकट वायु-प्रदूषण करता है।
(ग) घर के आस-पास गंदे पानी का जमाव नहीं होना चाहिए क्योंकि गंदा पानी मच्छर आदि पैदा करता है, जो रोगों का कारण है।
(घ) हमें अपने घर के पास कूड़ा-करकट नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि इससे गंदगी फैलती है, जो प्रदूषण बढ़ाती है।
(ङ) पॉलिथीन की थैलियाँ इधर-उधर नहीं फेंकनी चाहिए क्योंकि भूमि में ये गलती नहीं हैं और मृदा-प्रदूषण फैलाती हैं।

प्रश्न ४.
नीचे लिखे कथनों के सामने सत्य/असत्य लिखिए (सत्य-असत्य लिखकर)
(क) पानी के स्रोत के स्थान पर बर्तन धोने तथा जानवरों को नहलाने से पेयजल प्रदूषित हो जाता है। (सत्य)
(ख) मच्छरों से टायफॉइड रोग होता है। (असत्य)
(ग) कूड़ा-करकट घर से बाहर सड़क पर फेंकना चाहिए। (असत्य)
(घ) पानी को रोगमुक्त करने के लिए उसे स्वच्छ महीन कपड़े से छानना चाहिए। (असत्य)
(च) रुके हुए जल में मच्छर पैदा होते हैं। (सत्य)
(छ) हमारा स्वास्थ्य हमारे चारों ओर के परिवेश की सफाई (स्वच्छता) पर, निर्भर नहीं करता। (असत्य)
(ज) जलजनित डायरिया, हैजा, पेचिश, टायफॉयड आदि बीमारियों का प्रमुख संक्रमण स्रोत मानव मल एवं संक्रमित अथवा दूषित जल है। (सत्य)

प्रोजेक्ट कार्य-
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा – २

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्न के चार विकल्पों में से सही विकल्प के सामने (✓) का चिह्न लगाइए (सही का चिहन लगाकर )

(क) हरी पत्तेदार सब्जियों में अधिक मात्रा में मिलने वाले पोषक तत्व हैं
(१) प्रोटीन (२) विटामिन तथा खनिज लवण (✓) (३) कार्बोहाइड्रेट (४) वसा

(ख) खून छानकर साफ करता है-
उत्तर:
(१) फेफड़ा (✓)
(२) हृदय
(३) गुर्दा
(४) आँत

प्रश्न २.
सूची ‘क’ को सूची ‘ख’ से सही मिलान कीजिए-
(क) कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन → (ग) ऊर्जा प्रदान करता है।
(ख) प्रोटीन युक्त भोजन → (ङ) शरीर का निर्माण करता है
(ग) विटामिन व खनिज युक्त भोजन → (च) रोगों से सुरक्षा करता है
(घ) दालें → (क) प्रोटीन
(ङ) मक्खन → (घ) वसा
(च) गाजर → (ख) विटामिन

प्रश्न ३.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
(क) हड्डियों से हमारे शरीर का ढाँचा बनता है।
(ख) हड्डी और मांसपेशियों के काम करने से हमारे शरीर में गति होती है।
(ग) दालों के सेवन से भोजन की पौष्टिकता बढ़ जाती है।
(घ) खुले एवं नम स्थानों में रखा भोजन सड़ने लगता है।
(ङ) हरी सब्जियों को पहले धोना, तब काटना चाहिए।

प्रश्न ४.
हमारे परिवेश की सफाई क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
पर्यावरण सुधार करने के लिए परिवेश की सफाई आवश्यक है।

प्रश्न ५.
साँस लेने की क्रिया में फेफड़े वायु की कौन-सी गैस ले लेते हैं और कौन-सी गैस बाहर निकालते हैं?
उत्तर:
फेफड़े ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं।

प्रश्न ६.
हमें प्रतिदिन अपने भोजन में कौन-कौन से पोषक तत्व लेने चाहिए?
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज लवण संतुलित मात्रा में लेने चाहिए।

प्रश्न ७.
हमारे शरीर के अंदर कौन-कौन से अंग हैं? यह कैसे सुरक्षित रहते हैं?
उत्तर:
हमारे शरीर के अंदर मस्तिष्क, हड्डियाँ, मांसपेशियाँ, हृदय, फेफड़े, आमाशय, छोटी आँत, बड़ी आँत, पित्ताशय, अग्न्याशय, यकृत, गुर्दे आदि हैं। त्वचा तथा अस्थियों के द्वारा इन अंगों को सुरक्षा प्रदान की जाती है।

• घर पर करें-नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Algebra Calculator is a calculator that gives step-by-step help on algebra problems.Algebra calculator
+