UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

भारत है मेरा घर शब्दार्थ

बिटिया = बेटी, पुत्री
लौट चली = वापस चली
सरासर = बिलकुल

रानी बिटिया ………………………………………… आई घर।

अर्थ – रानी बिटिया दिल्ली से घूमने निकली। वह पहले चंडीगढ़ पहुँची। वहाँ से वह जयपुर गई, फिर रामेश्वर (सुदूर दक्षिण) गई। रामेश्वर से वापस वह घर दिल्ली लौट आई।

माँ ने पूछा …………………………………………… मेरा घर।

अर्थ – माँ ने रानी बिटिया से पूछा कि वह बाहर कहाँ गई थी। बिटिया ने उत्तर दिया कि वह कहीं बाहर नहीं गई थी। वह घर के अन्दर ही थी। माँ ने रानी बिटिया से कहा कि वह घर के अन्दर नहीं थी। वह सरासर झूठ बोल रही है। बिटिया ने समझाकर बताया कि मैं झूठ नहीं बोल रही, सम्पूर्ण भारत ही मेरा घर है।

भारत है मेरा घर अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर दो-
(क) रानी बिटिया कहाँ से चली थी?
उत्तर:
रानी बिटिया दिल्ली से चली थी।

(ख) रामेश्वर के पहले वह कहाँ-कहाँ गई?
उत्तर:
रामेश्वर से पहले वह चण्डीगढ़ और जयपुर गई।

(ग) माँ ने रानी बिटिया से क्या पूछा?
उत्तर:
माँ ने रानी बिटिया से पूछा, ‘बाहर कहाँ गई थी?’

(घ) बिटिया ने बाहर जाने को ‘घर के अन्दर’ क्यों कहा?
उत्तर:
क्योंकि सारा भारत ही उसका घर है। इस कारण बाहर जाने को बिटिया ने ‘घर के अन्दर’ कहा।।

प्रश्न 2.
एक जैसे तुक वाले नगरों के जोड़े बनाओ (जोड़े बनाकर)
उत्तर:
चण्डीगढ़ – बल्लभगढ़
जयपुर – जोधपुर
इलाहाबाद – फैजाबाद
चेन्नई – मुम्बई

प्रश्न 3.
विलोम लिखो (विलोम लिखकर)
उत्तर:
कड़ा – नर्म
झूठ – सच
आग – पानी
सन्तोष – असन्तोष

प्रश्न 4.
‘बेटी’ का बहुवचन ‘बेटियाँ’ हैं। ऐसे ही इन शब्दों का बहुवचन भी लिखो (बहुवचन लिखकर)
उत्तर:
मिठाई – मिठाइयाँ
सीढ़ी – सीढ़ियाँ
चूड़ी – चूड़ियाँ
कहानी – कहानियाँ
गाड़ी – गाड़ियाँ

प्रश्न 5.
सही जगह पर विराम चिह्न लगाओ (विराम चिह्न लगाकर)
उत्तर:
रजिया बाजार गई। उसके साथ छोटा भाई था। उन्होंने बहुत सारा सामान खरीदा। बाजार में वे दोनों बहुत देर तक घूमते रहे। सामान लेकर वे दोनों घर लौटे, तो माँ ने पूछा, “इतनी देर तक कहाँ थे?”

प्रश्न 6.
शिक्षक की सहायता से कविता में दिए गए चित्रों के बारे में पता करो।
नोट – विद्यार्थी अध्यापक/अध्यापिका की मदद से चित्रों की पहचान स्वयं करें।

प्रश्न 7.
क्या तुम्हें देशप्रेम की कोई कविता याद है? अपनी कक्षा में गाकर सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं कक्षा में सुनाएँ।

प्रश्न 8.
इस कविता को अपनी पुस्तिका में लिखो।
उत्तर:
कविता विद्यार्थी अपनी पस्तिका में स्वयं लिखें।

प्रश्न 9.
ऐसे वाक्यों की रचना करो जिनमें
(क) ‘और’, ‘किन्तु’, ‘या’ शब्द का प्रयोग हुआ हो। .
उत्तर:
राम और श्याम घर गए; किन्तु दरवाजा बंद था आवाज लगाने पर माँ या बहन ने दरवाजा खोला।

(ख) ‘यह’, ‘वह’, ‘इसमें’, ‘उसने’ तथा ‘तुम’ सर्वनाम शब्दों का प्रयोग हुआ हो।
उत्तर:
यह वह किताब है, जो चाचा जी ने दी थी। इसमें अच्छी-अच्छी बातें हैं। तुम भी मेरी किताब पढ़ो क्योंकि उसने तो यह पढ़ ली है।

प्रश्न 10.
इसे भी पढ़ो
एक सड़क …………………………… गुलाबी फूल।
नोट – विद्यार्थी उक्त कविता को स्वयं पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *