UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 5 हमारा भोजन
UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 5 हमारा
भोजन
हमारा भोजन अभ्यास
प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) हमें भोजन की आवश्यकता क्यों होती है ?
उत्तर:
शरीर की वृद्धि के लिए, कार्य करने की ऊर्जा के लिए, विभिन्न रोगों से बचाव तथा जीवित रहने के लिए हमें भोजन की आवश्यकता होती है।
(ख) शरीर को रोगों से बचाने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए ?
उत्तर:
शरीर को रोगों से बचाने के लिए फल तथा सब्जियाँ खाना चाहिए।
(ग) ऊर्जा देने वाले भोज्य पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर:
ऊर्जा देने वाले भोज्य पदार्थ हैं- गेहूँ (रोटी), चावल, अंडा, दूध, गुड़, चीनी, घी, मक्खन, तेल आदि।
प्रश्न 2.
सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाओ-
(क) भोजन को खुला रखना चाहिए। (✗)
(ख) सब्जियों व फलों को धोकर खाना चाहिए। (✓)
(ग) गेहूँ, चावल ऊर्जा देने वाले भोज्य पदार्थ हैं। (✓)
(घ) भोजन करने से पहले साफ पानी से हाथ धोना चाहिए। (✓)
प्रश्न 3.
दिए गए भोज्य पदार्थों को छाँटकर नीचे की तालिका भरो
चावल, गेहूँ, गुड़, घी, दालें, नीबू, पपीता, टमाटर, केला, दूध, दही, अंडा, मछली, पत्तेदार सब्ज़ियाँ, आलू
उत्तर:
ऊर्जा देने वाले | वृद्धि करने वाले | रोगों से बचाव करने वाले |
चावल, गेहूँ, गुड़, घी, दूध, आलू | दालें, मछली, अंडा, दूध | पत्तेदार सब्जियाँ, केला, पपीता, नीबू, टमाटर, दही, दूध, अंडा, मछली |
प्रश्न 4.
हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक है कि हम प्रतिदिन अपने भोजन में वे पदार्थ लें जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करें, वृद्धि में मदद करें और रोगों से बचाएँ। इन बातों को ध्यान में रखकर तुम प्रतिदिन क्या खाओगे? उसकी तालिका बनाओ।
नोट- शिक्षक की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 5.
निम्नलिखित की सूची बनाओ-
उत्तर:
(क) कच्चे खाए जाने वाले भोज्य पदार्थ- फल, गाजर, मूली, चना-मूंग आदि।
(ख) पकाकर खाए जाने वाले भोज्य पदार्थ- चावल, गेहूँ, दालें, सब्जी आदि।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 6.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!