UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 2 पास-पड़ोस

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 2 पास-पड़ोस

पास-पड़ोस

बच्चों से बातचीत करें- बच्चे कहाँ जा रहे हैं? ग्वाला क्या कर रहा है? मुर्गी और चूजे क्या खा रहे हैं?
उत्तर:
बच्चे स्कूल जा रहे हैं; ग्वाला दूध दुह रहा है। मुर्गी और चूजे दाने खा रहे हैं।
नोट – अध्यापक बच्चों से इसी प्रकार के प्रश्न करें।

पास-पड़ोस अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) तुम्हारा घर गाँव में है या शहर में?
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(ख) तुम्हारे गाँव/शहर का क्या नाम है?
उत्तर:

हमारे गाँव/शहर का नाम ………… …………. है।

(ग) तुम्हारे पड़ोस में कौन-कौन रहते हैं?
उत्तर:
हमारे पड़ोस में अनेक वर्ग के लोग, जैसे- किसान, बढ़ई, लुहार, कुम्हार, दुकानदार, दर्जी आदि रहते हैं।

(घ) तुम्हारे पड़ोसी क्या-क्या काम करते हैं? ।
उत्तर:
हमारे पड़ोसी खेती करने, लकड़ी, लोहे व मिट्टी के बर्तन बनाने, कपड़े सीने, पशुपालन, दूध बेचने/खरीदने आदि के काम करते हैं।

(ङ) तुम्हारे पास-पड़ोस में कौन-कौन से जानवर पाले जाते हैं?
उत्तर:
हमारे पास-पड़ोस में गाय, भैंस, बकरी, भेड़, मुर्गी, घोड़ा, गधा, कुत्ता आदि जानवर पाले जाते हैं।

प्रश्न २.
तारे के अन्दर दिए हुए कार्यों में से छाँटकर लिखो(पाठ्यपुस्तक में दिए चित्र के अनुसार)
उत्तर:
(क) रोज किए जाने वाले कार्य – चाय पीना, बर्तन माँजना, मंजन करना, पढ़ाई करना, खाना पकाना, मुर्गी को दाना डालना, झाडू लगाना, कपड़े धोना।
(ख) कभी-कभी किए जाने वाले कार्य – मछली पकड़ना, खेत जोतना, जमीन में खाद देना, पकवान बनाना, बाजार जाना।
(ग) घर में होने वाले कार्य – चाय पीना, बर्तन साफ करना, मंजन करना, पढ़ाई करना, मुर्गी को दाना डालना, झाडू लगाना, खाना पकाना, पकवान बनाना।
(घ) घर के बाहर होने वाले कार्य- मछली पकड़ना, खेत जोतना, बाजार जाना, जमीन में खाद देना।

प्रश्न ३.
इस पाठ में कौन-कौन से पशु-पक्षी दिखाई दे रहे हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर:
इस पाठ में बैल, गाय, बछड़ा, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, मुर्गा, मुर्गी व उसके चूजे दिखाई दे रहे हैं।

प्रश्न ४.
लिखो- कौन शहर में पाया जाता है, कौन गाँव में? कौन दोनों में?
बैल, गाय, घोड़ा, मोटर, गेहूँ के खेत, कारखाना, दुकानें, चक्की , सिनेमाघर, हल, रिक्शा, ताँगा, टेलीविजन
उत्तर:

गाँव मेंशहर मेंदोनों में
गेहूँ के खेतकारखानाताँगा
बैलसिनेमाघरगाय
हलदुकानेंघोड़ा
मोटरटेलीविजन
चक्की
रिक्शा

प्रश्न ५.
अधूरे चित्र को पूरा करें
नोट – विद्यार्थी अधूरे चित्र को स्वयं पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *