UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 13 कम्प्यूटर

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 13 कम्प्यूटर

रेडियो और टेलीविजन के जो कार्यक्रम तुम्हें पसन्द हो उनकी एक सूची बनाओ

नोट – विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

कम्प्यूटर  अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सूची (क) के शब्दों का (ख) से मिलान करो (मिलान करके) –
(क) मॉनीटर – टी०वी० जैसा दिखता है
(ख) सी०पी०यू० – कम्प्यूटर का मस्तिष्क होता है
(ग) प्रिंटर – छपाई कार्य
(घ) की बोर्ड – टाइपराइटर जैसा यंत्र

प्रश्न २.
हमारे जीवन में कम्प्यूटर की क्या उपयोगिता है?
उत्तर:
कम्प्यूटर की उपयोगिता हमारे जीवन के निम्नलिखित क्षेत्रों में है
(१) इंटरनेट के द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान में।
(२) बैंकों के हिसाब-किताब रखने में।
(३) पढ़ाई-लिखाई में।
४) रेलवे टिकट के आरक्षण में।
(५) मौसम के पूर्वानुमान में।
(६) रोगों की जाँच व चिकित्सा में।
(७) मनोरंजन, खेल-कूद तथा संगीत में।

प्रश्न ३.
कम्प्यूटर का चित्र बनाएँ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

प्रश्न ४.
कम्प्यूटर के मुख्य भागों के नाम लिखो।
उत्तर:
कम्प्यूटर के पाँच मुख्य भाग हैं –
(१) मॉनीटर
(२) सी०पी०यू०
(३) की बोर्ड
(४) माउस तथा
(५) प्रिंटर

कितना सीखा – ४

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके) –
(क) पवन चक्की वायु से चलती है।
(ख) सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है।
(ग) पच्चड़ एक प्रकार की सरल मशीन है।
(घ) वस्तु की गति की दिशा में बल लगाने पर वस्तु की गति तेज हो जाती है।
(ङ) कूड़ा-करकट, मल-मूत्र और गोबर को सड़ाकर ज्वलनशील बायोगैस बनाई जाती है।
(च) अपारदर्शी वस्तुओं को प्रकाश के सामने रखने पर उनकी छाया बनती है।

प्रश्न २.
कारण बताएँ –
(क) वस्तु ऊपर से जमीन पर गिरती है। क्यों?
उत्तर:
गुरुत्व बल के कारण वस्तु ऊपर से जमीन पर गिरती है।

(ख) चुम्बक द्वारा लोहे की वस्तुएँ आकर्षित हो जाती हैं। क्यों?
उत्तर:
चुम्बकीय बल के कारण लोहे की वस्तु चुम्बक द्वारा आकर्षित हो जाती है।

(ग) कंघी को सूखे बालों पर रगड़ने पर कागज के टुकड़े कंघी पर चिपक जाते हैं। क्यों?
उत्तर:
विद्युत् बल के कारण कागज के टुकड़े कंघी पर चिपक जाते हैं।

(घ) दोपहर में छाया सबसे छोटी होती है। क्यों?
उत्तर:
दोपहर में सूर्य ठीक ऊपर होता है। इसलिए छाया छोटी होती है।

प्रश्न ३.
निम्नांकित कथनों के सम्मुख ‘सत्य’ अथवा ‘असत्य’ शब्द लिखिए (लिखकर)
(क) सरल मशीन एक साधन (युक्ति) है, जिससे कार्य आसानी से और जल्दी हो जाता है। (सत्य)
(ख) ट्रैक्टर, सिलाई मशीन आदि सरल मशीनें हैं, जबकि उत्तोलक बड़ी और जटिल मशीन है। (असत्य)
(ग) गाड़ी खींचते समय घोड़ा पेशीय बल लगाता है। (सत्य)
(घ) उत्तोलक में आयास, आलम्ब और भार होता है। (सत्य)
(ङ) गतिमान वस्तु में बल लगाकर उसकी गति को तेज या धीमा किया जा सकता है। (सत्य)
(च) प्रकाशस्रोत से वस्तु की दूरी अधिक होने पर छाया बड़ी बनती है। (असत्य)
(छ) गुरुत्व बल के कारण वस्तु पृथ्वी की ओर गिरती है। (सत्य)

प्रश्न ४.
सूची ‘क’ के शब्दों का सूची ‘ख’ से सही का निशान लगाएँ-
(क) गोबर, मलमूत्र को सड़ाकर बनाई जाती है।
१. नाइट्रोजन गैस
२. बायोगैस (✓)
३. ऑक्सीजन गैस
४. कार्बन डाई ऑक्साइड गैस

(ख) जब किसी गतिमान वस्तु में बल लगाया जाता है तो
१. गति बढ़ जाती है।
२. गति घट जाती है।
३. वस्तु स्थिर हो जाती है।
४. उपर्युक्त सभी क्रियाएँ संभव हैं। (✓)

(ग) सरल मशीन से कोई कार्य –
१. केवल आसानी से होता है।
२. कठिनाई से होता है।
३. केवल जल्दी से होता है।
४. आसानी और जल्दी से होता है। (✓)

(घ) घिरनी एक मशीन है –
१. जटिल मशीन
२. सरल मशीन (✓)
३. दोनों में से कोई नहीं
४. दोनों

(ङ) सूर्यग्रहण होता है –
१. पूर्णिमा को
२. अमावस्या को (✓)
३. किसी भी दिन ।
४. वर्ष में एक बार

प्रश्न ५.
तालिका में प्रत्येक के सामने संबंधित ऊर्जा लिखें (लिखकर) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 13 कम्प्यूटर 1

प्रश्न ६.
दोनों सूचियों में प्रत्येक का मिलान करें (मिलान करके) –
सूची ‘क’ – सूची ‘ख’
सरल मशीन – घिरनी
चन्द्रग्रहण – पूर्णिमा
सौर ऊर्जा – सूर्य
सेब का जमीन पर गिरना – गुरुत्व बल
नत तल – सरल मशीन
आयास, आलम्ब, भार – उत्तोलक

प्रश्न ७.
संकेतों के अनुसार शब्द लिखें (लिखकर) – ऊपर से नीचे
१. ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत जिससे वाहन चलते हैं।
२. एक उत्तोलक जिसमें आलम्ब बीच में हो।
३. कार्तिक मास की अमावस्या को मनाते हैं।
बाएं से दाएँ
४. एक सरल मशीन जिसमें आयास, आलम्ब और भार होता है।
५. एक पेचदार सरल मशीन
६. ऐसा उत्तोलक जिसमें आयास बीच में हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *