UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 11 एकिक नियम

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 11 एकिक नियम

अभ्यास

प्रश्न 1.
12 पुस्तकों का मूल्य रु. 144 है। एक पुस्तक का मूल्य कितना होगा?
हल:
∵ 12 पुस्तकों का मूल्य = 144 रु०
∴ 1 पुस्तक का मूल्य = \frac{144}{12}= 12

प्रश्न 2.
5 गेंदों का मूल्य रु. 45 है। ऐसी ही 8 गेंदों का मूल्य ज्ञात करो।
हल:
∵ 5 गेंदों का मूल्य = 45 रु०
∴ 1 गेंद का मूल्य = \frac{45}{5}रु०
∴ 8 गेंदों का मूल्य = \frac{45 \times 8}{5}= 9 × 8 = 72 रु०

प्रश्न 3.
एक रेलगाड़ी 300 किमी की दूरी 6 घंटे में तय करती है। इसी चाल से वह रेलगाड़ी 500 किमी की दूरी कितने समय में तय करेगी।
हल:
∵ 300 किमी दूरी तय करने में लगा समय = 6 घंटे
∴ 1 किमी दूरी तय करने में लगा समय = \frac{6}{300}घंटे
∴ 500 किमी दूरी तय करने में लगा समय = \frac{6}{300}× 500 = 10 घंटे

प्रश्न 4.
एक परिवार में 15 किग्रा गेहूँ 20 दिनों के लिए पर्याप्त होता है। 30 किग्रा गेहूँ कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगा?
हल:
∵ 15 किग्रा गेहूँ पर्याप्त है= 20 दिन के लिए
∴ 1 किग्रा गेहूँ पर्याप्त होगा = \frac{20}{15}दिन के लिए
∴ 30 किग्रा गेहूँ पर्याप्त होगा = \frac{20}{15}× 30 = 40 दिन के लिए

प्रश्न 5.
एक ट्यूबवेल से 3 हेक्टेयर खेत 36 घंटे में सींचा जाता है। उसी ट्यूबवेल से 12 हेक्टेयर खेत कितने घंटों में सींचा जाएगा?
हल:
∵ 3 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = 36 घंटे
∴ 1 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = \frac{36}{3}घंटे
∴ 12 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = \frac{36 \times 12}{3}= 36 × 4 = 144 घंटे

प्रश्न 6.
यदि 2 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में 38.50 रुपए लगते हैं तो ऐसे ही १ रजिस्टर्ड पत्र भेजने में कितने रुपए लगेंगे?
हल :
∵ 2 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = 38.50 रुपए
∴ 9 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = \frac{38.50}{2}रुपए
∴ 9 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = \frac{38.50 \times 9}{2}= 19.25 × 9 = 173.25 रु.

प्रश्न 7.
राशन की दुकान पर 2 किग्रा चावल रु. 34 में मिलता है। 5 किग्रा. चावल कितने रुपए में मिलेगा? सही उत्तर के क्रम पर सही का चिह्न (✓) लगाओ (लगाकर )।
(क) रु0 68
(ख) रु0 85 (✓)
(ग) रु0 170
(घ) इनमें से कोई उत्तर सही नहीं है।

2 Responses

  1. Preeti Prajapati says:

    Maths 5th class

  2. Preeti Prajapati says:

    Good class

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *