UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं

तुम भी करोः

प्रश्न 1.
गिनतारे में गोलियों द्वारा दिखाई गई संख्या को लिखो-
हल:
अंकों में : 426413
शब्दों में : चार लाख छब्बीस हजार चार सौ तेरह
विस्तारित रूप में : 400000 + 20000 + 6000 + 400 + 10 + 3

प्रश्न 2.
गिनतारे पर दिखाओ-
(क) 537568
(ख) 460532
हल:
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 1

(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 2

तुम भी करो:

प्रश्न 1.
दाईं ओर \squareमें सही अंक लिखें ( सही अंक लिखकर)-
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 3
(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 4

प्रश्न 2.
दी गई संख्या को अंकों में लिखो (अंकों में लिखकर)-
हल:
(क) तिरसठ हजार चार सौ पंद्रह = 63415
(ख) छिहत्तर हजार इक्कीस = 76021
(ग) पाँच लाख तेरह हजार सात सौ छब्बीस = 513726
(घ) एक करोड़ तेईस लाख दो हजार चार सौ पैंतालिस = 12302445

प्रश्न 3.
सात अंकों की एक संख्या में अंक 5 कई स्थानों पर आता है जिनके मान क्रमशः 500000, 5000, 50 एवं 5 हैं। यह अंक दी गई संख्या में किस-किस स्थान पर है?
हल:
पाँच का अंक क्रमशः लाख, हजार, दहाई व इकाई के स्थान पर है।

तुम भी करो:

प्रश्न 1.
कौन छोटा और कौन बड़ा?
(क) 589354 और 580354 में
हल:
589354 बड़ा व 580354 छोटा।

(ख) 43893501 और 43893801 में
हल:
43893801 बड़ा व 43893501 छोटा।

अभ्यास

प्रश्न 1.
नीचे लिखी संख्याओं को पढ़ो और शब्दों में लिखो (लिखकर)-
हल:
(क) 437685 – चार लाख सैंतीस हजार छह सौ पचासी
(ख) 8635673 – छियासी लाख पैंतीस हजार छह सौ तिहत्तर
(ग) 38905421 – तीन करोड़ नवासी लाख पाँच हजार चार सौ इक्कीस
(घ) 95637012 – नौ करोड़ छप्पन लाख सैंतीस हजार बारह ।
(च) 210579543 – इक्कीस करोड़ पाँच लाख उन्नासी हजार पाँच सौ तैंतालीस
(छ) 159632049 – पंद्रह करोड़ छियानवे लाख बत्तीस हजार उनचास

प्रश्न 2.
नीचे लिखी संख्याओं को अंकों में लिखो-
हल:
(क) सैंतीस लाख पंद्रह हजार एक सौ सात = 3715107
(ख) अड़सठ हजार पाँच सौ तिहत्तर = 68573
(ग) तीन करोड़ पचहत्तर लाख सत्ताइस हजार चार सौ चौंतीस = 37527434
(घ) पैंतीस करोड़ चौरानबे लाख उनसठ हजार नौ सौ एक = 359459901

प्रश्न 3.
नीचे लिखी संख्याओं को विस्तारित रूप में लिखो-
हल:
(क) 395432 = 300000 + 90000 + 5000 + 400 + 30 + 2
(ख) 7931925 = 7000000 + 900000 +30000 +1000 + 900 + 20 + 5
(ग) 8765496 = 8000000 + 700000 + 60000 + 5000 +400 + 90 + 6

प्रश्न 4.
निम्नलिखित संख्याओं में 9 का स्थानीय मान कितना है ?
हल:
(क) 9654876 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 1000000 = 9000000
(ख) 10879632 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 1000 = 9000
(ग) 48752935 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 100 = 900

प्रश्न 5.
संख्याओं के बीच में बड़ा या छोटा का चिह्न ( > या < ) लगाओ (चिह्न लगाकर)-
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 5
(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 6
(ग)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 7
(घ)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 1 संख्याऐं 8

प्रश्न 6.
1, 5, 0, 8, 9, 7, 5, 6, 2 से बनने वाली नौ अंकों की सबसे बड़ी और छोटी संख्याएँ लिखो।
हल:
अभीष्ट नौ अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 987655210
अभीष्ट नौ अंकों की सबसे छोटी संख्या = 102556789

प्रश्न 7.
नीचे लिखे अंकों का प्रयोग करते हुए आठ अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ लिखो-
(क) 1, 0, 2, 5, 9, 8, 7, 3
(ख) 2, 9, 8, 5, 6, 7, 3,1
हल:
(क) अभीष्ट आठ अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 98753210
अभीष्ट आठ अंकों की सबसे छोटी संख्या = 10235789
(ख) अभीष्ट आठ अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 98765321
अभीष्ट आठ अंकों की सबसे छोटी संख्या = 12356789

प्रश्न 8.
(क) 0, 1, 2, 3, 5, 6, 9 अंकों का प्रयोग करते हुए सात अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ बनाओ।
हल:
अभीष्ट सात अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9653210
अभीष्ट सात अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1023569

(ख) नीचे लिखी संख्याओं में 3 का स्थानीय मान कितना है ?
हल:
753467 में 3 का स्थानीय मान = 3 × 1000 = 3000
13021 में 3 का स्थानीय मान = 3 × 1000 = 3000
1931423 में पहले 3 का स्थानीय मान = 3 × 10000 = 30000
दूसरे तीन का स्थानीय मान = 3 × 1 = 3
9370 में 3 का स्थानीय मान = 3 × 100 = 300
30110 में 3 का स्थानीय मान = 3 × 10000 = 30000

प्रश्न 9.
कौन-सी संख्या विषम है-
(क) 3573
(ख) 4454
(ग) 5398
(घ) 7836
हल:
(क) 3573 विषम संख्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *