UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 5 अब्राहम लिंकन

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 5 अब्राहम लिंकन

अब्राहम लिंकन शब्दार्थ

संयुक्त = संगठित
समृद्ध = सम्पन्न
लालसा = इच्छा
आजीविका = रोजी
दृष्टान्त = उदाहरण
शक्तिशाली = बलवान
समूल = जड़ सहित
संकल्प = दृढ़, निश्चय
सांसद = संसद का सदस्य
लोकप्रियता = प्रसिद्धि

अब्राहम लिंकन पाठ का सारांश

संयुक्त राज्य अमेरिका के महापुरुषों में अब्राहम लिंकन का नाम विशेष आदर के साथ लिया जाता है। लिंकन का जन्म १२ फरवरी, १८०९ को केंटकी में एक निर्धन लकड़हारे के घर में हुआ। जब ये नौ वर्ष के थे, तभी इनकी माता का देहांत हो गया। सौतेली माँ ने लिंकन की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। लिंकन दिन में खेतों में काम करते थे। रात में माँ इन्हें मन्द प्रकाश में पढ़ातीं, जिससे लिंकन की पढ़ने-लिखने की लालसा तीव्र हो उठी। लिंकन महापुरुषों की जीवनी बहुत रुचि से पढ़ते थे। अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का जीवनचरित् पढ़कर लिंकन को बहुत प्रेरणा मिली।

१५ अप्रैल, १८६५ को अपनी पत्नी के साथ वाशिंगटन में नाटक देखते समय किसी व्यक्ति द्वारा गोली मार देने से इनकी मृत्यु हो गई।

अब्राहम लिंकन ने यह साबित कर दिया कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने चरित्र, ईमानदारी और प्रतिभा के बल पर राष्ट्र का सर्वोच्च पद प्राप्त कर सकता है।

अब्राहम लिंकन अभ्यास प्रश्न 

शब्दों का खेल- “निर्धन’ शब्द में ‘निर’ उपसर्ग लगा है। यह उपसर्ग के पहले जुड़कर शब्द का अर्थ उलटा कर देता है। उदाहरण समझकर अन्य शब्द बनाओ
प्रश्न १.
बिना धन का – निर्धन ।
बिना भय का – निर्भय
बिना ममता का – निर्मम
बिना गुण का – निर्गुण

प्रश्न २.
उदाहरण समझकर बहुवचन बनाओ- (बहुवचन बनाकर)
लकड़ी – लकड़ियाँ
आकांक्षा – आकांक्षाएँ
झोंपड़ी – झोंपड़ियाँ
प्रेरणा – प्रेरणाएँ
अँगीठी – अँगीठियाँ
प्रतिभा – प्रतिभाएँ
सहेली – सहेलियाँ
सफलता – सफलताएँ
लड़की – लड़कियाँ
प्रथा – प्रथाएँ
रोटी – रोटियाँ
बालिका – बालिकाएँ

प्रश्न ३.
विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाओ – (संज्ञा बनाकर)
सफल – सफलता।
लोकप्रिय – लोकप्रियता
स्वतन्त्र – स्वतन्त्रता
सरल – सरलता
समान – समानता
एक – एकता

प्रश्न ४.
प्रत्येक वाक्यांश के लिए एक-एक शब्द लिखो- (एक शब्द लिखकर )
जो लकड़ी काटने और बेचनेवाला हो – लकड़हारा
जो सब गुणों से सम्पन्न हो 
– सर्वगुणसम्पन्न
जो संसद का सदस्य हो 
– सांसद
जो सभी लोगों को प्रिय हो 
– सर्वजनप्रिय
जो भली प्रकार शिक्षित हो 
– सुशिक्षित

प्रश्न ५.
अपने वाक्यों में प्रयोग करो- (प्रयोग करके)
ठान लेना – लिंकन ने अमेरिका से दास-प्रथा समाप्त करने की ठान ली। हँसी
उड़ाना – मेरी सहेलियाँ उसकी हँसी उड़ाया करती थीं; क्योंकि वह राष्ट्रपति से 
शादी करना चाहती थी।
दशा बदल देना – लिंकन ने अमेरिका की दशा बदल दी और उसे एक सूत्र में बाँध दिया।
द्रवित होना – दासों की बुरी हालत देखकर लिंकन का हृदय द्रवित हो उठता था।

बोध प्रश्न 

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) अब्राहम लिंकन का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर:
लिंकन का जन्म केंटकी में हुआ था।

(ख) लिंकन की सौतेली माँ ने उनकी क्या सहायता की?
उत्तर:
लिंकन की सौतेली माँ ने लिंकन की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने लिंकन को लिखना-पढ़ना सिखाया।

(ग) जॉर्ज वाशिंगटन की जीवनी से लिंकन को क्या प्रेरणा मिली?
उत्तर:
जॉर्ज वाशिंगटन की जीवनी से लिंकन को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की प्रेरणा मिली।

(घ) लिंकन की वकालत शीघ्र ही क्यों चल पड़ी?
उत्तर:
लिंकन की वकालत शीघ्र ही इसलिए चल पड़ी; क्योंकि वे योग्य होने के साथ ही-ईमानदार और सत्यवादी भी थे। वे झूठे मुकदमे नहीं लेते थे।

(ङ) मेरी ने लिंकन से विवाह करने का निश्चय क्यों किया?
उत्तर:
मेरी लिंकन के सरल स्वभाव एवं मानवीय गुणों पर मुग्ध हो गई; इसलिए उसने लिंकन से विवाह करने का निश्चय किया।

(च) किन विचारों के कारण लिंकन का नाम अमेरिका भर में फैल गया?
उत्तर:
दासप्रथा का विरोध करने और समानता तथा स्वतंत्रता का प्रचार करने के कारण लिंकन की ख्याति बढ़ गई। उनका नाम अमेरिका भर में फैल गया।

(छ) दासप्रथा से तुम क्या समझते हो?
उत्तर:
दूसरे देश के लोगों से जबरदस्ती अपने देश में गुलामी कराना, दास प्रथा है। अमेरिका में नीग्रो लोगों को पशुओं की तरह बेचा और खरीदा जाता था।

(ज) लिंकन के जीवन से तम्हें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
लिंकन के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि गरीब व्यक्ति भी अपने गुणों से देश का सर्वोच्च पद प्राप्त कर सकता है।

तुम्हारी कलम से
नोट
– विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

अब करने की बारी
नोट 
-विद्यार्थी स्वयं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *