UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 22 विश्व शांति एवं संयुक्त राष्ट्र संघ

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 22 विश्व शांति

एवं संयुक्त राष्ट्र संघ

विश्व शांति एवं संयुक्त राष्ट्र संघ अभ्यास

प्रश्न १.
से ४.
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

प्रश्न ५.
अब तक कितने विश्व युद्ध हो चुके हैं?
उत्तर:
अब तक दो विश्व युद्ध हो चुके हैं।

प्रश्न २.
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयार्क शहर में है।

प्रश्न ३.
विश्व शांति की स्थापना में भारत ने किस प्रकार योगदान किया?
उत्तर:
विश्व शांति की स्थापना में भारत ने अपने सैनिक भेजकर संयुक्त राष्ट्र संघ का सहयोग किया। ४. निम्नांकित तथ्यों के सही जोड़े मिलाकर, वाक्य पूरा करो (पूरा करके) –
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद – संयुक्त राष्ट्र संघ बनाया गया संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय – न्यूयार्क शहर में है।
कितना सीखा-पाँच

प्रश्न १.
उत्तर लिखो –
(क) केंद्र सरकार के कौन-कौन से तीन अंग हैं?
उत्तर:
(१) व्यवस्थापिका
(२) कार्यपालिका
(३) न्यायपालिका

(ख) देश का सबसे बड़ा पद कौन-सा है?
उत्तर:
राष्ट्रपति का पद देश का सबसे बड़ा पद है।

(ग) राष्ट्रपति के दो या तीन कार्य बताओ।
उत्तर:
राष्ट्रपति के प्रमुख कार्य संसद की बैठक बुलाना, अध्यादेश जारी करना, राज्यों में राज्यपाल, मंत्रियों व न्यायाधीशों की नियुक्ति करना आदि है।

(घ) बाहरी आक्रमणों से देश की रक्षा कौन करता है?
उत्तर:
भारतीय सेना बाहरी आक्रमणों से देश की रक्षा करती है।

प्रश्न २.
निम्नलिखित को उनके कामों से मिलाओ (मिलाकर) –
(क) संसद – देश के लिए कानून बनाना
(ख) उच्चतम न्यायालय – न्याय करना
(ग) संयुक्त राष्ट्र संघ – दो देशों के बीच युद्ध को रोकना
(घ) हमारी सेना – बाहरी हमलों से देश की रक्षा करना

प्रश्न ३.
निम्नलिखित में कौन कहाँ है? उनके आगे लिखो (लिखकर) –
उत्तर:
हमारा संसद भवन – दिल्ली
संयुक्त राष्ट्र संघ का कार्यालय – न्यूयार्क
हमारा उच्चतम न्यायालय – दिल्ली

प्रश्न ४.
इन प्रश्नों का उत्तर दो-दो पंक्तियों में लिखो –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी दिए गए प्रश्नों के उत्तर स्वयं लिखें।

अपने आप-दो
जंगल घूमा चाचा जी ने
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी इस पाठ पर सवाल बनाएँ और उनके उत्तर ढूँढ़े तथा दो टीमों में बाँटकर एक-दूसरे से प्रश्न पूछ सकते हैं।
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *