UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन

वाष्पन एवं संघनन अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
वाष्पन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल (द्रव) के गर्म होकर वाष्प में बदलने की क्रिया को वाष्पन कहते हैं।

प्रश्न २.
संघनन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जलवाष्प (गैस) के ठंडा होकर द्रव में बदलने की क्रिया को संघनन कहते हैं।

प्रश्न ३.
वाष्पन को प्रभावित करने वाले दो कारक बताएँ?
उत्तर:
(१) अधिक ताप पर वाष्पन तेजी से होता है।
(२) द्रव की सतह का फैलाव अधिक होने पर वाष्पन अधिक होता है।

प्रश्न ४.
रिक्त स्थान की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) कम ताप पर संघनन अधिक होता है।
(ख) अधिक ताप पर वाष्पन अधिक होता है।
(ग) तेज वायु में वाष्पन अधिक होता है।
(घ) भाप ठंडी होकर पानी की बूंदों में बदल जाती है।

प्रश्न ५.
कारण बताओ (पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र)चित्र देखकर बताओ कि किस परिस्थिति में कपड़े जल्दी सूखेंगे और क्यों?
उत्तर:
कपड़े सूर्य के प्रकाश में (प्रथम परिस्थिति के चित्र में) जल्दी सूखेंगे क्योंकि अधिक ताप पर व तेज वायु में वाष्पन अधिक होता है। • सही उत्तर का चयन करें

प्रश्न ६.
मौसम शुष्क होने पर वाष्पन होता है
उत्तर:
(अ) कम
(ब) अधिक (✓)
(स) बिल्कुल नहीं

प्रश्न ७.
समुद्र के जल के वाष्प बनकर उड़ने तथा बादलों के बरसने में कौन-सी क्रिया होती है?
उत्तर:
समुद्र के जल के वाष्प बनकर उड़ने से वाष्पन और बादलों के बरसने से संघनन क्रिया होती है।

प्रश्न ८.
संघनन को प्रभावित करने वाले दो कारक लिखो।
उत्तर:
(१) संघनन पर ताप का प्रभाव होता है। कम ताप पर अधिक संघनन और अधिक ताप पर कम संघनन होता है।
(२) बड़े तल क्षेत्र पर संघनन अधिक होता है।

प्रश्न ६.
यह कैसे पता करेंगे कि अधिक ताप में वाष्पन अधिक होता है?
उत्तर:
अधिक गर्मी या तेज धूप में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

प्रश्न १०.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 8 वाष्पन एवं संघनन 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *