UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 4 तालाब में चाँद

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 4 तालाब में चाँद

तालाब में चाँद शब्दार्थ

चाँद = चन्द्रमा
उपाय = तरकीब
गायब = छिपना
योजना = प्रबंध, कोई काम करने का विचार
अचानक = एकाएक

तालाब में चाँद पाठ का सार (सारांश)

बन्दरों को तालाब में चाँद पकड़ने की सूझी। एक बन्दर चाँद को पकड़ने के लिए तालाब में कूदा तो चाँद गायब हो गया। तब उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए पेड़ से लटककर चाँद को पकड़ने की योजना बनाई। अचानक पेड़ की डाल टूटने से सारे बन्दर पानी में मगरमच्छ की पीठ पर गिर पड़े।

तालाब में चाँद अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) बंदरों ने चाँद को क्यों पकड़ना चाहा?
उत्तर:
बन्दरों ने चमकते हुए चाँद को तालाब में देखा और आकर्षित होकर उसे पकड़ना चाहा।

(ख) चाँद को पकड़ने के लिए बंदरों ने क्या योजना बनाई?
उत्तर:
चाँद को पकड़ने के लिए बन्दरों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लटकने की योजना बनाई।

(ग) तालाब में चाँद था या कुछ और?
उत्तर:
तालाब में चाँद की परछाईं दिखाई दे रही होगी।

प्रश्न 2.
कहानी को आगे बढ़ाओ
उत्तर:
बंदर बोले- मगर, अगर हमें भोजन बना लिया तो? मगरमच्छ बोला- मैं तो तुम्हें डूबने से बचाना चाहता हूँ।

बंदरों ने मगरमच्छ की पूंछ पकड़ ली और उसने उन्हें किनारे पर छोड़ दिया। बंदरों ने उसे धन्यवाद दिया। फिर मगरमच्छ ने उन्हें समझाया कि तुम लोग तालाब में जिसे चाँद समझकर पकड़ना चाहते थे, वह चाँद नहीं, चाँद की परछाईं है। परछाईं कभी हाथ नहीं आती। आज के बाद ऐसी गलती मत करना। बंदरों को मगरमच्छ की बात समझ में आ गई। उस दिन से मगरमच्छ उनका गुरु और दोस्त बन गया।

नोट – प्रश्न 3. से प्रश्न 7. तक विद्यार्थी स्वयं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *