UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

घुमक्कड़ तारक शब्दार्थ

आकाश = आसमान
चकित = अचंभित
अद्भुत = आश्चर्य
आकृति = शक्ल।

घुमक्कड़ तारक पाठ का सार (सारांश)

तारक नाम का एक कछुआ था। उसे दो हंसों ने उठाकर आकाश वान भरी। तारक नीचे समुद्र में पानी की ऊँची-ऊंची लहरें देखकर हँस पड़ा और गहर समुद्र में जा गिरा। तारक के लिए समुंद्र नया संसार था। यहाँ पानी ही पानी था। यहाँ उसने हजारों कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। अचानक उसने एक बड़ा कछुआ देखा, जिसका नाम हीरक था। हीरक ने उसे ह्वेल मछली दिखाई, जो हाथी से कई गुनी बड़ी होती है। उसके पेट में एक टन खाना आता है। हीरक ने तारक को डॉलफिन मछली दिखाई, जिसे बातूनी मछली भी कहते हैं। फिर दोनों मूंगे की चट्टान पर जा बैठे। वहाँ तारक ने घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, सितारा मछली, झींगे, स्पंज, ऑक्टोपस आदि देखे। ऐसी मछलियाँ भी थीं, जिनकी आँखों से तेज रोशनी निकल रही थी। समुद्र में आश्चर्यजनक चीजें देखकर तारक वहीं रहने लगा।

घुमक्कड़ तारक अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) तारक ने समुद्र में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
तारक ने समुद्र में अनेक चीजें देखीं। उसने समुद्र में कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। उसने वेल और डॉलफिन मछलियाँ देखीं। तारक ने मूंगे की चट्टान पर बैठकर घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, झींगे, स्पंज और ऑक्टोपस देखे।

(ख) कौन-सा जीव हाथी से कई गुना बड़ा होता है?
उत्तर:
वेल नामक जीव हाथी से कई गुना बड़ा होता है।

(ग) कौन-सी मछली बातूनी कहलाती है?
उत्तर:
डॉलफिन मछली बातूनी कहलाती है।

(घ) हीरक और तारक में कौन बड़ा था?
उत्तर:
हीरक और तारक में हीरक बड़ा था।

प्रश्न 2.
सोचो और बताओ
(क) हंस का जोड़ा ‘तारक’ को आकाश में किस तरह ले गया होगा?
उत्तर:
हंस का जोड़ा ‘तारक’ को डंडे के सहारे चोंचों से पकड़कर आकाश में ले गया होगा।

(ख) पन्ना और पंखी को ढूँढ़ते-ढूँढ़ते बहुत दिन बाद तारक मिला। तारक ने उनसे क्या-क्या बातें की होंगी?
उत्तर:
पन्ना और पंखी को तारक समुद्री जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों तथा हीरक के. बारे में बताया होगा।

प्रश्न 3.
समुद्र में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं के चित्र बनाओ और रंग भरो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं चित्र बनाएँ और रंग भरें।

अपने आप – 3

मीठे बोल शब्दार्थ

खस्ता = मुलायम
दाख – किशमिश
ताजा = स्वच्छ
निराले = अनोखे

मीठा होता ……………………………… मीठे बोल॥

अर्थ – मुलायम खाजा मीठा होता है, ताजा हलवा मीठा होता है, गोल गट्टे मीठे होते हैं, लेकिन इन सबसे ज्यादा मीठे, मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं। आशय यह है कि मधुर वाणी का प्रभाव चिरस्थायी होता है।

मीठे होते ………………………….. मीठे बोल॥

अर्थ- आम एक अनोखा और मीठा फल होता है। काले-काले जामुन भी मीठे होते हैं। गन्ने भी मीठे होते हैं, परन्तु इन सबसे मीठे मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं।

मीठे होते ……………………………….. मीठे बोल॥

अर्थ – किशमिश और छुहारे मीठे मेवे हैं। शक्करपारा मीठा होता है। रस का घोल भी मीठा होता है, लेकिन इन सबसे ज्यादा मीठे मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं।

मीठी होती ………………………………… मीठे बोल॥

अर्थ – पुआ, पूरी मीठी होती है, कुल्फी मीठी होती है, रसगुल्ले अनोखे और मीठे होते हैं, लेकिन मधुर वाणी सबसे मीठी और चिरस्थायी प्रभाव वाली होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *