UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर

ममता का घर शब्दार्थ

दालान = बरामदा
बाड़े में = जानवरों के रहने के लिए घिरी जगह पर
बगिया = बगीचा
दीपक = दीया
उजाला = रोशनी

ममता का घर पाठ का सार (सारांश)

मैं ममता हूँ। मेरा घर मानावाला गाँव में है। घर में बरामदा और गौशाला बनी है। आम के पेड़ पर लगे झूले पर मैं अपने भाई मगन के साथ झूलती हूँ। मैं दातुन करके, नहाकर मगन के साथ स्कूल जाती हूँ। लौटकर मगन और मैं हाथ-मुँह धोकर खाना खाते हैं। माँ को स्वास्थ्य केन्द्र में काम अधिक होने पर बाबू जी खाना बनाते हैं। खाने के लिए हरी सब्जियाँ हम अपनी बगिया से लाते हैं। बाबू जी पशुओं की देखभाल करते हैं। माँ दूध दुहती व खाना बनाती हैं। मगन दीपक जलाता है, फिर हम दोनों साथ-साथ पढ़ते हैं। दादी जी से कहानी सुनते-सुनते हम सो जाते हैं।

ममता का घर अभ्यास

प्रश्न १.
बताओप्रश्न
(क) मगन और ममता स्कूल जाने से पहले क्या-क्या करते हैं?
उत्तर:
मगन और ममता स्कूल जाने से पहले दातुन करके नहाते, नाश्ता, करते और तैयार होते हैं।

(ख) बाबू जी खाना कब बनाते हैं? ।
उत्तर:
जब माँ को स्वास्थ्य केन्द्र में अधिक काम रहता है, तब बाबू जी खाना बनाते हैं।

(ग) तुम्हारे घर की दीवारें किस चीज की बनी हुई हैं?
नोट – विद्यार्थी स्वयं उत्तर लिखें।।

(घ) घर किस-किस चीज के बने होते हैं?
उत्तर:
घर बाँसों, फूस, ईंटों, छड़ों, सीमेन्ट-बालू आदि के बने होते हैं।

(ङ) तुम्हारे घर में कौन-कौन रहते हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(च) तुम्हारे घर में कौन-कौन-से पशु-पक्षी पाले जाते हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(छ) तुम्हारे घर के आस-पास कौन-कौन-से पेड़-पौधे हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न २.
सही जोड़े बनाओ, किसका सम्बन्ध किससे (सही जोड़े बनाकर)
उत्तर:
हल – बैल
उजाला- दीया
छप्पर – फूस
गाय – दूध

प्रश्न ३.
लिखो
(क) दूध देने वाले पशुओं के नाम
उत्तर:
गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि।

(ख) उजाला देने वाली चीजों के नाम
उत्तर:
दीया, लालटेन, टॉर्च, मोमबत्ती, बल्ब आदि।

(ग) खेती में काम आने वाली चीजों के नाम
उत्तर:
हल, बैल, ट्रॉली, कुदाल, फावड़ा, गैंती, ट्रैक्टर आदि।

प्रश्न ४.
इनके घर को क्या कहते हैं? लिखो
उत्तर:
गाय – गौशाला
मधुमक्खी – छत्ता
चिड़िया – घोंसला
मुर्गी – दरबा
चूहा – बिल
शेर – माँद

प्रश्न ५.
चित्र देखकर उसके नीचे लिखो कि इनमें से कौन-सा काम माँ, पिताजी, भाई, बहिन, दादा-दादी या तुम्हारे द्वारा किया जाता है।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 6 ममता का घर 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *